IPL 2025: नाम बड़े और दर्शन छोटे, SRH के 3 बड़े खिलाड़ियों को करना चाहिए अब रिलीज

IPL 2025: आईपीएल में इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के पास कई धांसू खिलाड़ी थे लेकिन प्रदर्शन उन प्लेयर्स के हिसाब से नहीं रहा। तगड़े प्लेयर्स के साथ सीजन में आई यह टीम प्लेऑफ़ से पहले ही बाहर हो गई। टीम ने कुछ खिलाड़ियों के ऊपर मोटा पैसा भी लगाया लेकिन सब बेकार चला गया।

कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद 14 मैचों में 6 मुकाबले जीत पाई। बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाज भी प्रभावशाली खेल दिखाने में नाकाम रहे, इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। अब अगले सीजन से पहले बदलाव होते हुए देखे जा सकेंगे।

ipl 2025

हैदराबाद में जिन प्लेयर्स को बड़ी रकम देकर लाया गया था, उनको अब रिलीज करना होगा। नीलामी पूल में डालते हुए टीम के पर्स में वृद्धि करने का प्रयास उचित होगा। तीन ऐसे प्लेयर्स हैं, जिनको अगले सीजन से पहले रिलीज कर दिया जाना चाहिए और नीलामी में उतरकर अन्य खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगाना होगा।

मोहम्मद शमी

इंटरनेशनल क्रिकेट में हीरो मोहम्मद शमी का नाम काफी बड़ा है, वह 10 करोड़ की रकम के साथ सनराइजर्स हैदराबाद में आए थे लेकिन फिटनेस भी ठीक नजर नहीं आई। इस सीजन उन्होंने कुल 9 मुकाबले खेले थे और 6 विकेट हासिल कर पाए थे। इस प्रदर्शन को देख कहा जा सकता है कि शमी को अब रिलीज कर देना चाहिए।

ईशान किशन

ईशान किशन से काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह महज दो मैचों में चल पाए। बाकी सभी मैचों में उनका बल्ला खामोश ही रहा और हैदराबाद के ओवरऑल प्रदर्शन में इससे फर्क भी पड़ा। 14 मैचों में किशन ने कुल 354 रन बनाए हैं। इस दौरान वह एक शतक और एक फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। 11 करोड़ से ज्यादा की धन राशि में ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद में लाया गया था।

ट्रेविस हेड

ट्रेविस हेड का नाम आना भी यहाँ जरूरी है क्योकि मुश्किल समय में वह टीम के लिए रन बनाने में नाकाम रहे। प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर होने के बाद रन बनाने से कोई फायदा नहीं है। 14 करोड़ की धन राशि के साथ टीम में आने वाले हेड ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 13 मुकाबले खेले और कुल 374 रन बनाए। इस प्रदर्शन को जस्टिफाई नहीं किया जा सकता, क्योंकि वह बतौर ओपनर खेलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+