Heinrich Klaasen ने मार-मार कर उड़ाए गेंद के चिथड़े, महज इतने गेंदों में जड़ दिया तूफानी शतक
Heinrich Klaasen hit century: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने हैदराबाद के लिए ताबड़तोड़ अंदाज में शुरुआत की। दोनों ही बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही तेज गति से रन बनाने का सिलसिला शुरू कर दिया। सुनील नरेन ने अभिषेक शर्मा को 32 के स्कोर पर पवेलियन भेजने का काम किया।
हेनरिक क्लासेन ने जड़ा शतक (Heinrich Klaasen hit century)
हेनरिक क्लासेन इस मुकाबले में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए आए। हेनरिक क्लासेन ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। ट्रेविस हेड ने 26 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा। लेकिन वह अपनी इस पारी को शतक में नहीं बदल पाए। सुनील नरेन ने ट्रेविस हेड को आउट कर केकेआर को वापस मैच में लाने की कोशिश की। लेकिन क्लासेन ने नरेन के अरमानों पर पानी फेर दिया।

महज 37 गेंदों में जड़ा शतक
हेनरिक क्लासेन ने महज 37 गेंदों में शतक जड़ने में सफलता हासिल की। हेनरिक क्लासेन ने 37 गेंदों में आईपीएल का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक जड़ा है। उन्होंने इस मामले में यूसुफ पठान की बराबरी कर ली। उन्होंने भी 37 गेंदों में शतक लगाया था। हेनरिक क्लासेन ने मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बरसात कर दी। क्लासेन ने नाबाद 105 रन बनाए, जिसकी बदौलत टीम ने 278 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: मोहम्मद शमी, हर्ष दुबे, सचिन बेबी, जीशान अंसारी, सिमरजीत सिंह।
कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, एनरिक नॉर्त्जे, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, स्पेंसर जॉनसन, लवनिथ सिसोदिया।












Click it and Unblock the Notifications