IPL की चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस को नहीं खरीद पाए अडानी, जानें आखिर कौन बनेगा नया मालिक?

IPL 2025, Gujarat Titans News: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में टीम के कप्तानों से लेकर खिलाड़ियों पर नजरें रहने वाली है। मेगा ऑक्शन के दौरान कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। सभी फ्रैंचाइजी इस समय अपने खिलाड़ियों को रिटेन करने को लेकर प्लान बना रही हैं। हालांकि, इस बीच गुजरात टाइटंस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात टाइटंस के मालिक बदलने वाले हैं।

गुजरात टाइटंस को नहीं खरीद पाए अडानी

आईपीएल 2022 में लीग में शामिल होने वाली गुजरात टाइटंस कई कारणों से चर्चा में रही है। पहले गुजरात टाइटंस में अडानी ग्रुप के निवेश की चर्चा थी। लेकिन वे चर्चाएं आगे नहीं बढ़ पाईं। अब टोरेंट ग्रुप संभावित नए मालिक के रूप में सामने आ सकते है। हैदराबाद स्थित टोरेंट ग्रुप कथित तौर पर गुजरात टाइटंस में बहुमत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए तैयार हैं।

Shubman Gill 1

टोरेंट ग्रुप का आना लगभग तय

मौजूदा समय में गुजरात टाइटंस का स्वामित्व सीवीसी कैपिटल्स के पास है। रिपोर्ट्स के अनुसार टोरेंट ग्रुप और सीवीसी कैपिटल्स के बीच डील लगभग फाइनल हो चुकी है, बस आधिकारिक घोषणा बाकी है। यह महत्वपूर्ण बदलाव गुजरात टाइटंस के लीग में प्रवेश के तीन साल के भीतर होगा।

हिस्सेदारी का मूल्य 1 बिलियन डॉलर

गुजरात टाइटंस में सीवीसी कैपिटल्स की हिस्सेदारी का मूल्य 1 बिलियन डॉलर आंका गया है। इस मूल्यांकन को देखते हुए गुजरात टाइटंस की हिस्सेदारी की बिक्री के लिए टोरेंट और सीवीसी के बीच एक बड़ा सौदा होने की संभावना है। टोरेंट ग्रुप ने पहले गुजरात फ्रैंचाइज़ी के लिए बोली लगाई थी जब आईपीएल 2022 में दो नई टीमें शामिल की गई थीं।

इतनी रही थी पिछली बोलियां

आईपीएल 2022 के लिए बोली प्रक्रिया के दौरान अडानी ग्रुप ने 5100 करोड़ रुपये की पेशकश की थी। जबकि टोरेंट ग्रुप ने 4653 करोड़ रुपये की बोली लगाई। हालांकि, सीवीसी कैपिटल्स ने दोनों को 5625 करोड़ रुपये से पीछे छोड़ दिया और गुजरात टाइटंस का मालिक बन गया। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने अपने डेब्यू सीजन में आईपीएल का खिताब जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+