IPL 2025: रोहित शर्मा के नाम आईपीएल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, कोहली-धोनी कभी नहीं तोड़ पाएंगे

IPL 2025: रुतुराज गायकवाड़ के बाहर होने पर महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से आईपीएल में कप्तानी करते हुए दिखाई देने वाले हैं। महेंद्र सिंह धोनी उन चुनिन्दा प्लेयर्स में शामिल हैं, जो लगातार आईपीएल में 18वां सीजन खेल रहे हैं। पहले सीजन वाले चार प्लेयर्स इस सीजन खेल रहे हैं।

रोहित शर्मा का नाम भी उन चार खिलाड़ियों में शामिल हैं जो पहले सीजन से आईपीएल में हैं। रोहित शर्मा ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जो धोनी, कोहली जैसे प्लेयर आईपीएल में कभी नहीं कर पाएंगे। इस खास उपलब्धि को हासिल करने के मामले में रोहित शर्मा इकलौते प्लेयर हैं।

ipl 2025

दरअसल आईपीएल 2008 के समय से चार प्लेयर्स अब तक सक्रिय हैं। इनमें रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और मनीष पांडे का नाम है। रोहित शर्मा आईपीएल से पहले 2007 का टी20 वर्ल्ड कप खेल चुके थे। उनके अलावा धोनी उस वर्ल्ड कप में कप्तान थे।

विराट कोहली का तब तक नामोनिशान नहीं था और वह टीम इंडिया से बाहर थे। उनके अलावा मनीष पांडे ने भी डेब्यू नहीं किया था। दोनों ही खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए बाद में आए थे। इस तरह 2008 में कोहली और पांडे दोनों अनकैप्ड प्लेयर्स के तौर पर थे। उस सीजन के बाद कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में आए थे।

शुरुआत से लेकर लगातार अब तक 18 आईपीएल सीजन बतौर कैप्ड प्लेयर खेलने के मामले में रोहित शर्मा एकमात्र प्लेयर हैं। कोहली और मनीष पांडे पहले सीजन अनकैप्ड थे और महेंद्र सिंह धोनी इस बार अनकैप्ड कैटेगरी में चेन्नई सुपर किंग्स से खेल रहे हैं। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस में बतौर कैप्ड प्लेयर हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव हैं।

कोहली, धोनी और रोहित तीनों ने ही आईपीएल में अपनी टीमों को लीड किया लेकिन कोहली को सफलता हासिल नहीं हुई। दूसरी तरफ रोहित शर्मा और धोनी दोनों ने 5-5 टाइटल जीते। धोनी ने चेन्नई और रोहित ने मुंबई को पांच बार खिताबी जीत दिलाई।

रोहित शर्मा- आईपीएल 2008-2025 (कैप्ड प्लेयर)
विराट कोहली- आईपीएल 2008 (अनकैप्ड प्लेयर)
मनीष पांडे- आईपीएल 2008 (अनकैप्ड प्लेयर)
महेंद्र सिंह धोनी- आईपीएल 2025 (अनकैप्ड प्लेयर)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+