Rishabh Pant को खरीदने के बाद भी खुश नहीं LSG! इस खतरनाक बल्लेबाज पर थी संजीव गोयनका की नजर

IPL 2025 Rishabh Pant: लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने आईपीएल 2025 के लिए ऋषभ पंत को काफी महंगा खरीदा है। ऋषभ पंत लखनऊ के लिए आईपीएल 2025 में बल्ले से कहर बरपाते हुए नजर आएंगे। इससे पहले पंत दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। लेकिन दिल्ली ने ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर सभी को हैरान कर दिया। ऋषभ पंत को आईपीएल ऑक्शन में लखनऊ ने 27 करोड़ में अपने साथ जोड़ने में सफलता हासिल की थी।

ऋषभ पंत पर लगाया बड़ा दांव

पंत को खरीदने के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका बेहद खुश नजर आए। गोयनका के अनुसार ऋषभ पंत लखनऊ के लिए ओपनिंग भी कर सकते हैं और तीसरे नंबर पर भी अपनी भूमिका निभा सकते हैं। गोयनका ने यह भी बताया कि वह जल्द ही टीम के कप्तान की घोषणा करने वाले हैं जो लखनऊ सुपरजाएंट्स के भविष्य के लिए अहम होगा।

Rishabh Pant 1

क्या पंत करेंगे ओपनिंग

आकाश चोपड़ा के साथ यू-ट्यूब पर गोयनका ने कहा कि ओपनिंग के लिए उनके पास तीन प्रमुख विकल्प हैं। मिचेल मार्श-ऋषभ पंत और एडेन मार्करम। टीम प्रबंधन को यह निर्णय लेना है कि ऋषभ पंत को तीसरे स्थान पर उतारना है या फिर ओपनिंग में उतारा जाए। गोयनका ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे फैसले टीम प्रबंधन द्वारा लिए जाएंगे, और यह उनके नियंत्रण से बाहर हैं।

इस खतरनाक खिलाड़ी को नहीं पाने का है अफसोस

इसके साथ ही गोयनका ने बताया कि वह जोस बटलर को भी अपनी टीम में शामिल करना चाहते थे। बटलर को नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 15.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने कहा कि उनका विचार था कि ऋषभ पंत और जोस बटलर की जोड़ी पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत देने में सक्षम होगी, और इस संयोजन के साथ उनकी टीम 60 से 85 रन तक बना सकती थी। अगर लखनऊ को बटलर को अपनी टीम में शामिल करने का मौका मिलता, तो वे इस संयोजन के साथ आगे बढ़ते। लेकिन वह बटलर को खरीदने में सफल नहीं हो सके।

जल्द होगा कप्तान का ऐलान

लखनऊ सुपरजायंट्स की कप्तानी को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। राहुल के जाने के बाद पंत और पूरन के बीच कप्तानी के लिए रेस बनी हुई है। संजीव गोयनका के मुताबिक कप्तानी का निर्णय हो चुका है और इसका आधिकारिक एलान कुछ ही दिनों में किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+