IPL 2025 Retention: आईपीएल में एक टीम कितने प्लेयर कर सकती है रिटेन? क्या रहेगी प्राइस

IPL 2025 Retention: आईपीएल रिटेंशन का अंतिम दिन गुरुवार है। सभी टीमों की लिस्ट सामने आ जाएगी। जियो सिनेमा पर इस रिटेंशन को लेकर लाइव प्रसारण देखने को मिलेगा। भारतीय टीम के कई धांसू क्रिकेटरों को टीमों द्वारा रिटेन या रिलीज किया जाना है। ऐसे में यह इवेंट दिलचस्प होना है।

इस बार आईपीएल रिटेंशन के लिए अनकैप्ड प्लेयर का नियम वापस लाया गया है। पिछले कुछ वर्षों से यह बंद था लेकिन इस बार इसे फिर से लाने का निर्णय लिया गया है। आईपीएल रिटेंशन में खर्च की जाने वाली राशि भी फिक्स है। इससे ज्यादा खर्च होने पर टीमों के पर्स से पैसे जाएंगे। इस बार नीलामी भी काफी बड़ी होने वाली है, इसका वेन्यू और डेट जल्दी ही घोषित होगी।

ipl

आईपीएल में कितने प्लेयर हो सकते हैं रिटेन

आईपीएल में पांच प्लेयर रिटेन किये जा सकते हैं। इसमें भारतीय और विदेशी मायने नहीं रखता है। दो अनकैप्ड प्लेयर रखे जा सकते हैं। अगर दो प्लेयर कोई टीम अनकैप्ड रखती है, तो तीन कैप्ड प्लेयर रखे जाएंगे। सभी कैप्ड प्लेयर रखे जा सकते हैं। इसके अलावा एक राईट टू मैच इस्तेमाल हो सकता है, जो नीलामी के समय काम आता है। इस तरह कुल छह प्लेयर हो जाते हैं।

आईपीएल रिटेंशन में कितनी रकम?

रिटेंशन के लिए एक निश्चित राशि रखी गई है। अधिकतम एक प्लेयर पर 18 करोड़ खर्च किये जा सकते हैं। कुल 75 करोड़ रुपये की राशि है। अगर इससे ज्यादा रकम खर्च की जाती है, तो उस टीम के पर्स से पैसे काटे जाते हैं, इससे नीलामी में जाने पर पर्स की रकम कम हो जाती है। नीलामी के समय इस बार पर्स में रकम ज्यादा होने वाली है। प्रत्येक टीम के पास 120 करोड़ रुपये की राशि होगी।

आईपीएल रिटेंशन में प्लेयर्स के लिए निर्धारित राशि

  • पहला रिटेशन: 18 करोड़ रुपये
  • दूसरा रिटेंशन: 14 करोड़ रुपये
  • तीसरा रिटेंशन: 11 करोड़ रुपये
  • चौथा रिटेंशन: 18 करोड़ रुपये
  • पांचवां रिटेंशन: 14 करोड़ रुपये
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+