IPL 2025 में RCB की कप्तानी करेंगे KL Rahul? 9 साल बाद कोहली के साथ फिर धमाल मचाने को हैं तैयार!
IPL 2025 RCB captain KL Rahul: भारतीय क्रिकेट फैंस इस समय दलीप ट्रॉफी 2024 का मजा उठा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में घरेलू और राष्ट्रीय दोनों ही खिलाड़ी अपना हुनर दिखा रहे हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भारत ए टीम का हिस्से हैं, जिसकी कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं। इंडिया ए और इंडिया बी के बीच मैच के तीसरे दिन अभ्यास सत्र के दौरान केएल राहुल को देखकर फैंस 'आरसीबी का कैप्टन' के नारे लगाने लगे।
केएल राहुल की होगी RCB में वापसी
केएल राहुल पिछले तीन आईपीएल सीजन से लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं। इन तीनों ही सीजन में उन्होंने टीम की कप्तानी भी की है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वह आगामी आईपीएल सीजन में किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेल सकते हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के दौरान राहुल को हासिल करने में दिलचस्पी दिखा रही है।

केएल राहुल के भविष्य को लेकर अटकलें तेज
इन अफवाहों के बावजूद राहुल की ओर से एलएसजी छोड़ने के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में "आरसीबी का कप्तान" के नारे इस बात का संकेत देते हैं कि आरसीबी के फैंस उन्हें अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए देखना चाहते हैं। राहुल ने आईपीएल में अपना सफर आरसीबी के साथ शुरू किया था, 2013 और 2016 में वे उनके लिए खेले थे।
एलएसजी ने राहुल को लेकर कही थी ये बात
इस बीच एलएसजी अपने स्टार खिलाड़ी को जाने देने के मूड में नहीं दिखाई दे रही है। टीम के मालिक संजीव गोयनका ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल को एलएसजी परिवार का अभिन्न अंग बताया। सभी फ्रैंचाइजी खिलाड़ियों को रिटेन करने या रिलीज करने के बारे में कोई भी निर्णय लेने से पहले रिटेंशन नीतियों और नियमों के बारे में बीसीसीआई की घोषणा का इंतजार कर रही हैं।
राहुल की वापसी चाहते हैं फैंस
आरसीबी में राहुल की वापसी को लेकर फैंस में जो उत्साह है, वह उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। अगले सीजन के लिए रणनीति बनाते समय, फ्रैंचाइजी अपनी योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों पर बारीकी से नज़र रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications