IPL 2025 मेगा ऑक्शन में मालामाल होंगे कई खिलाड़ी, बढ़ेगी टीमों की पर्स वैल्यू, जानें पूरी खबर

IPL 2025 Mega Auction Team Purse: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई तरह की खबरें सामने आ रही है। अब ऐसी खबर है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) फ्रेंचाइजियों के लिए पर्स वैल्यू को बढ़ाने पर विचार कर सकता है। मौजूदा समय में टीमों के पास अपनी टीम बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट है, लेकिन यह बढ़कर 120 करोड़ रुपये तक हो सकता है।

टीमों के पर्स में बढ़ोतरी की उम्मीद

अगर ऐसा होता है तो यह पिछली राशि से 20 से 25 प्रतिशत की वृद्धि होगी। जिससे टीमों को प्लेयर को अधिक पैसों में मनपसंद खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही टीम ऑक्शन टेबल पर भी बड़े दांव लगा सकेगी। हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक इन बदलावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन ऐसा होने की संभावना काफी ज्यादा है।

IPL 2025 1

आईपीएल को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म

आईपीएल 2025 की तैयारियों के बीच क्रिकेट फैंस के बीच लगातार चर्चाओं का माहौल गर्म है। आईपीएल रिटेंशन नियमों में संभावित बदलावों का भी अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। पिछले महीने की बैठक में पता चला कि फ्रैंचाइज़ मालिक अधिक खिलाड़ियों को रिटेन करने की वकालत कर रहे हैं, साथ ही संख्या को बढ़ाकर छह करने का सुझाव दे रहे हैं।

बीसीसीआई ने नहीं लिया है फैसला

हालांकि बीसीसीआई ने अभी इस पर फैसला नहीं किया है, लेकिन यह कदम टीम की रणनीतियों और नीलामी को काफी प्रभावित करेगा। हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि सभी फ्रैंचाइज़ इस बदलाव का समर्थन नहीं कर रहे हैं। आईपीएल 2025 फ्रेंचाइज़ी के लिए नए नियम बनाए जाएंगे। इसके लिए बीसीसीआई से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।

क्रिकेट जगत बेसब्री से बीसीसीआई की ओर से पर्स वैल्यू और रिटेंशन नियमों के बारे में आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार कर रहा है। आईपीएल 2025 मेगा नीलामी टूर्नामेंट के इतिहास में अहम दिन बनने वाली है। तैयारियां जोरों पर हैं और टीमें सर्वश्रेष्ठ संभावित लाइनअप तैयार करने के लिए उत्सुक हैं, आने वाले महीनों में बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णयों के बाद टीमें खिलाड़ियों को रिटेन करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+