IPL 2025 Mega Auction:आईपीएल बनाता है खिलाड़ियों को करोड़पति, जानिए चेयरमैन धूमल को मिलती है कितनी सैलरी?

IPL chairman Arun Dhumal salary: आईपीएल का मेगा ऑक्शन शुरु हो गया है, चेयरमैन अरुण धूमल के संबोधन से कार्यक्रम शुरू हुआ है। ऑक्शन मल्ल‍िका सागर करवा रही हैं। आज 84 खिलाड़ियों की बोली लगेगी।

चलिए आपको चेयरमैन अरुण धूमल के बारे में बताते हैं कुछ खास बातें जिनके बारे में आमतौर पर लोगों को पता नहीं है। आपको बता दें कि धूमल का देश के एक दिग्गज नेता से बेहद ही खास रिश्ता है।

IPL 2025 Mega Auction

आपको बता दें कि साल 2022 में उन्होंने चेयरमैन की पोस्ट संभाली थी, वो एक बड़े सियासी खानदान से ताल्लुक रखते हैं। आपको बता दें कि वो भारत के मशहूर नेता और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर के छोटे भाई हैं। उनके पिता प्रेम कुमार धूमल दो बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

इतने बड़ी सियासी खानदान से आने के बाद भी वो काफी डाउन टू अर्थ रहते हैं। क्रिकेट में उन्हें बचपन से ही रूचि थी। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से अपने करियर की शुरुआत करने वाले धूमल साल 2019 में बीसीआई के कोषाध्यक्ष बने थे। वो महिला प्रीमियर लीग (WPL) की भी अध्यक्षता करते है। आईपीएल के मेगा ऑक्शन में करोड़ों की बोली लगती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईपीएल चेयरमैन की सैलरी कितनी होती है?

क्रिकेटर्स की तरह बीसीसीआई के अधिकारियों की सैलरी का सटीक आंकड़ा किसी को पता नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल चेयरमैन को कोई निश्चित वेतन नहीं मिलता है, बल्कि उन्हें भत्ते और लाभों के माध्यम से पैसे दिए जाते हैं और ये भत्ते और लाभ ही बहुत ज्यादा होते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक चेयरमैन कई इंटरनेशनल बैठकें करता है जिसके लिए बीसीसीआई के अधिकारियों को प्रतिदिन लगभग ₹84,000 ($1,000) मिलते हैं। तो वहीं ट्रैवल करने के लिए अधिकारियों को बिजनेस क्लास के टिकट मिलता है और रहने के लिए लग्जरी होटल,यानी कि कुल मिलाकर हर चीज का खर्चा बीसीसीआई उठाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+