केएल राहुल, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत को मिलेगी नई टीम? तीनों में से किसे मिलेगा सबसे ज्यादा पैसा!

IPL 2025 Mega Auction: मेगा ऑक्‍शन से पहले आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ी की लिस्‍ट सौंपनी है। बीसीसीआई ने रिलीज खिलाड़ी की लिस्‍ट देने के लिए आखिरी तारीख 31 अक्‍टूबर तय की है। 31 अक्‍टूबर को शाम 4:30 बजे से जियो सिनेमा और स्टार स्पोर्ट्स खिलाड़ियों की रिटेंशन को लाइव दिखाने वाली है। ऑक्शन से पहले कई दिग्गजों को टीमें रिलीज कर सकती है।

केएल राहुल

लखनऊ सुपर जायंट्स अपने कप्‍तान केएल राहुल को रिटेन नहीं करने के मूड में है। केएल राहुल की कप्तानी में पिछले सीजन लखनऊ का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से राहुल भी बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा सके। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक निकोलस पूरन मंगलवार को मालिक संजीव गोयनका से मिलने के लिए आरपीएसजी समूह के कोलकाता कार्यालय में थे। ऐसे में राहुल का रिलीज होना तय है।

IPL 2025 Mega Auction 1

ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज़ कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो ऋषभ पंत दूसरी टीम की तरफ़ से खेलते हुए नज़र आ सकते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों की नजरें ऋषभ पंत पर बनी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट में हाल ही में बदलाव हुआ है। जिसके बाद से ही पंत के टीम से बाहर होने की खबरें हैं।

मोहम्मद शमी

इंजरी से जूझ रहे मोहम्मद शमी को गुजरात की टीम आईपीएल 2025 से पहले रिलीज कर सकती है। मोहम्मद शमी लंबे समय से मैदान से दूर हैं। आखिरी बार मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा लिया था। हाल ही में बीसीसीआई ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का एलान किया, जिसमें शमी का नाम नहीं था। आईपीएल में भी वह नई टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

तीनों में से किसे मिलेगा सबसे ज्यादा पैसा!

मेगा ऑक्शन में अगर तीन धुरंधरों की एंट्री होती है तो कई फ्रेंचाइजी की नजरें इस पर रहने वाली है। ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं और ऐसे में उन पर 20 करोड़ तक की बोली भी लगाई जा सकती है। दूसरी तरफ केएल राहुल को भी 15 से 18 करोड़ मिलने की उम्मीद है। जबकि शमी के खाते में भी 10 करोड़ के आसपास पैसा आ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+