किराए के घर में रहता है परिवार, प्रीति जिंटा ने करोड़ों देकर बदली किस्मत, अब पिता को घर गिफ्ट करेगा ये खिलाड़ी

IPL 2025 Lucknow Super Giants vs Punjab Kings: लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले पर युवा खिला़ड़ी प्रियांश आर्या पर फैंस की नजरें बनी रहेगी। प्रियांश आर्या ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलते हुए बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। लखनऊ के खिलाफ एक बार फिर वह पंजाब के लिए मैच विनर खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

किराए के घर में रहता है परिवार (IPL 2025 Lucknow Super Giants vs Punjab Kings)

प्रियांश आर्या के परिवार की बात करें तो वह अभी भी किराए के घर पर रहते हैं। आईपीएल ऑक्शन में 3 करोड़, 80 लाख पाने वाले प्रियांश जल्द ही अपने पिता को एक घर गिफ्ट करने वाले हैं। बता दें कि प्रियांश आर्या के माता-पिता टीचर हैं। हालांकि, इसके बावजूद वह दिल्ली में किराए के मकान पर रहते हैं। लेकिन प्रीति जिंटा ने ऑक्शन में करीब चार करोड़ देकर प्रियांश आर्या के परिवार की मुश्किलों को कम करने का काम किया है।

IPL 2025 1

कौन हैं प्रियांश आर्या

बाएं हाथ के बल्लेबाज प्रियांश आर्य कभी-कभार ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने 2019 क्वाड्रैंगुलर सीरीज के दौरान इंडिया ए अंडर-19 के लिए कुछ 50 ओवर के मैच खेले हैं। आर्य ने लगभग 21 साल की उम्र में नवंबर 2021 में उत्तराखंड के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 मैच के माध्यम से भारतीय घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया।

डीपीएल 2024 में किया था कमाल

प्रियांश आर्य ने पांच लिस्ट ए मैच भी खेले हैं और 2023 विजय हजारे ट्रॉफी सीज़न के दौरान दिल्ली के लिए 50 ओवरों की शुरुआत की है। अपने पहले मैच में इस युवा खिलाड़ी ने 32 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली और छह चौके और तीन छक्के लगाकर मैच जिताऊ स्कोर खड़ा किया। प्रियांश आर्य डीपीएल 2024 सीज़न में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इन दिनों वह आईपीएल में अपना जलवा बिखेर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+