IPL 2025 Mega Auction: केएल राहुल को हो सकता है करोड़ों का नुकसान! ऑक्शन से पहले सता रही है ये चिंता

IPL 2025 KL Rahul: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, फैंस का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। इस बार नीलामी में कई दिग्गज खिलाड़ी, जैसे केएल राहुल और ऋषभ पंत, विकेटकीपर के तौर पर हिस्सा लेंगे। केएल राहुल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफ़र उतार-चढ़ाव भरा रहा है। पिछले कुछ समय से केएल राहुल बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं जिसका खामियाजा उन्हें ऑक्शन में भुगतना पड़ सकता है।

हो सकता है करोड़ों का नुकसान!

दिग्गजों की मानें तो केएल राहुल को मेगा ऑक्शन में करोड़ों का नुकसान हो सकता है। ऋषभ पंत, जोस बटलर और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी केएल राहुल से अधिक पैसा कमा सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह उनका आउट ऑफ फॉर्म होना है। केएल राहुल के फॉर्म में नहीं होने के कारण उनकी बोली ज्यादा पैसों की नहीं लग सकती है।

KL Rahul 1

खराब फॉर्म ने बढ़ाई राहुल की चिंता

लखनऊ सुपरजायंट्स के पूर्व कप्तान केएल राहुल 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें अब उनकी टीम ने रिलीज कर दिया है। भारतीय टी 20 टीम से लगभग दो साल तक अनुपस्थित रहने के कारण केएल राहुल पर उम्मीद के मुताबिक बोली नहीं लग सकती है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका आखिरी प्रदर्शन 10 नवंबर, 2022 को इंग्लैंड के ख़िलाफ़ था। तब से फ़ॉर्म को फिर से हासिल करने के उनके प्रयास असफल रहे हैं।

क्रिकेट में भविष्य को लेकर हो रही है चर्चा

यहां तक कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा दौरे के दौरान भी राहुल का रन बनाने का संघर्ष जारी है। न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ए के ख़िलाफ़ हाल के मैचों में निराशाजनक स्कोर के साथ उनके भविष्य पर संदेह पैदा हो गया है। केएल राहुल की फॉर्म और टी20 क्रिकेट में भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इन चुनौतियों के बावजूद राहुल को आईपीएल में कई टीमें खरीदना चाहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+