'पहले भाव नहीं दे रही थी लड़की, करोड़पति बनते ही बदल गया सबकुछ', श्रेयस अय्यर ने सरेआम कबूली थी बड़ी सच्चई
IPL 2025 KKR vs PBKS: कोलकाता नाइट राइडर्स को पिछले सीजन आईपीएल चैंपियन बनाने वाले श्रेयस अय्यर इस साल पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। पंजाब किंग्स ने अब आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। लिहाजा फैंस को टीम के नए कप्तान से ट्रॉफी की उम्मीद होगी। इस बीच श्रेयस अय्यर का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है।
श्रेयस अय्यर ने कही थी दिल की बात (IPL 2025 KKR vs PBKS)
श्रेयस अय्यर ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में जरूरी बातों का जिक्र किया था। इंटरव्यू में श्रेयस अय्यर ने बताया कि कैसे एक लड़की, जिसे वह आईपीएल की सफलता से पहले से जानते थे, नीलामी के बाद अचानक उनके साथ बहुत करीबी हो गई। जब अय्यर से उसकी अचानक दिलचस्पी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पाया कि वह उनके निजी संबंधों के बजाय उनकी नई-नई मिली दौलत की ओर आकर्षित थी।

लड़कियां नहीं देती थी भाव
आईपीएल से पहले श्रेयस अय्यर को उन लड़कियों से भाव नहीं मिलते थे। लेकिन आईपीएल जब दिल्ली की टीम ने उन्हें दो करोड़ से अधिक राशि में खरीदा तो वही लड़कियां उनके करीब आने लगीं। इस तरह के हो रहे बदलाव ने उनकी आंखें खोल दीं और उन्होंने उनसे दूरी बना ली। द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर कपिल शर्मा के साथ बातचीत के दौरान श्रेयस अय्यर ने इस राज से पर्दा उठाते हुए बताया कि लोगों को पहचानने में उन्हें कैसे मदद मिली।
कपिल शर्मा के शो में अय्यर ने खोला राज
एक और घटना का जिक्र करते हुए अय्यर ने कहा कि जब मैं पहले साल आईपीएल खेल रहा था तो मैंने स्टैंड में एक खूबसूरत लड़की को बैठे देखा और मैंने उसे नमस्ते किया। यह कई साल पहले की बात है। मैच के बाद मैं फेसबुक पर उसके मैसेज का इंतज़ार कर रहा था और मैं उसे चेक करता रहा। अय्यर ने अपनी बातों के जरिए यह बताने की कोशिश की कि कामयाबी और पैसा पाने के बाद लोगों का स्वभाव कैसे उनके प्रति बदला।












Click it and Unblock the Notifications