IPL 2025 Final Venue: कोलकाता में नहीं होगा फाइनल मैच? इस वजह से बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला

IPL 2025 Final Venue: आईपीएल 2025 के फाइनल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हर बार आईपीएल फाइनल का आयोजन गतविजेता टीम के होमग्राउंड पर किया जाता रहा है। पिछले साल केकेआर ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। लिहाजा इस साल कोलकाता में आईपीएल 2025 का फाइनल तय की गई थी। लेकिन ताजा रिपोर्ट में इसमें कुछ बदलाव की खबरें सामने आ रही है।

कोलकाता में नहीं होगा फाइनल? (IPL 2025 Final Venue)

पीटीआई के रिपोर्ट के अनुसार आयोजन स्थल में बदलाव का कारण खराब मौसम माना जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को फाइनल की मेजबानी के लिए सबसे आगे माना जा रहा है। आईपीएल में फाइनल की मेजबानी गत चैंपियन के घरेलू स्थल पर करना आम बात रही है। गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के घरेलू स्थल कोलकाता के ईडन गार्डन्स को मूल रूप से 25 मई को फाइनल की मेजबानी करनी थी।

IPL 2025 1

16 या 17 मई से दोबारा शुरू हो सकता है आईपीएल

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव के कारण 9 मई से लीग के एक सप्ताह के निलंबन को देखते हुए 25 मई को फाइनल की मेजबानी करना सवाल से बाहर है। दोनों देश 10 मई को युद्धविराम करने पर सहमत हुए। हालांकि, विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता और अन्य लॉजिस्टिक मुद्दों के बाद एक बार फिर आईपीएल की यह लीग 16 मई या 17 मई को फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

राजीव शुक्ला ने कही बड़ी बात

प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया यानी पीटीआई से बात करते हुए बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि आईपीएल को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। बीसीसीआई अधिकारी स्थिति पर काम कर रहे हैं। टूर्नामेंट को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था, और कल युद्ध विराम हो गया। टूर्नामेंट जल्द ही फिर से शुरू किया जाएगा।

कहां होगा आईपीएल का फाइनल मैच

एक्यूवेदर के अनुसार मई के अंतिम सप्ताह में कोलकाता में वर्षा होने की अधिक संभावना है। कोलकाता में इस सीजन में एक बार बारिश के कारण मैच रद्द हो चुका है। 26 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच लीग मैच दूसरी पारी में बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। ऐसे में फाइनल के लिए अहमदाबाद का चयन किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+