GT vs MI: रिकॉर्ड्स से भरी होगी Eliminator की रात, रोहित, हार्दिक और सूर्यकुमार के सामने हैं बड़े टारगेट

IPL 2025 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर है और एलिमिनेटर मुकाबला सबकी नजर में बना हुआ है। यह मैच मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच आज, 30 मई को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में हारने वाली टीम का आईपीएल 2025 सफर यहीं थम जाएगा।

ये मुकाबला ना सिर्फ टूर्नामेंट में टिके रहने की लड़ाई है, बल्कि कई दिग्गज खिलाड़ियों के लिए यह एक रिकॉर्ड ब्रेकिंग नाइट भी हो सकती है। रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और साईं किशोर - सभी के पास कुछ खास आंकड़ों को छूने का मौका है। इस मुकाबले का विजेता 1 जून को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स (PBKS) से क्वालिफायर-2 खेलेगा।

Rohit Sharma and Suryakumar Yadav

रोहित शर्मा सिर्फ 2 सिक्स दूर IPL में 300 छक्कों से
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास इस मैच में IPL इतिहास रचने का मौका होगा। वो अब तक 298 छक्के जमा चुके हैं और 300 के क्लब में शामिल होने से सिर्फ दो सिक्स की दूरी पर हैं। IPL में अब तक सिर्फ क्रिस गेल (357 सिक्स) ही ये आंकड़ा छू पाए हैं।

हार्दिक पंड्या को चाहिए सिर्फ 5 सिक्स
MI के कप्तान हार्दिक पंड्या का बैट भले ही इस सीजन में बहुत ज्यादा नहीं बोला हो, लेकिन इस मैच में उनके पास एक बड़ा आंकड़ा पूरा करने का मौका है। हार्दिक अब तक IPL में 145 छक्के लगा चुके हैं और सिर्फ 5 सिक्स की दूरी पर हैं 150 के आंकड़े से। अगर वो ये 5 छक्के लगाते हैं तो उनके कुल T20 करियर में भी 300 सिक्स पूरे हो जाएंगे।

साईं किशोर को चाहिए सिर्फ 3 विकेट, बनेंगे T20 के 'सेंचुरियन' बॉलर
गुजरात टाइटन्स के बाएं हाथ के स्पिनर आर साईं किशोर इस एलिमिनेटर (Eliminator) में 100 विकेट का आंकड़ा छू सकते हैं। वो अब तक अपने T20 करियर में 97 विकेट ले चुके हैं। IPL 2025 में उनका प्रदर्शन भी बैलेंस रहा है। अगर वो इस मैच में 3 विकेट निकालते हैं तो T20 करियर में सेंचुरी मारने वाले बॉलर्स की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।

सूर्यकुमार यादव को चाहिए सिर्फ 1 फोर
IPL 2025 में अगर किसी ने सबसे स्टाइलिश और धमाकेदार बल्लेबाजी की है तो वो हैं सूर्यकुमार यादव। इस सीजन में उन्होंने 14 पारियों में 640 रन बनाए हैं। अब SKY सिर्फ एक चौका लगाते ही IPL में 450 चौकों के आंकड़े तक पहुंच जाएंगे। अभी उनके नाम 449 फोर और 162 सिक्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+