Sania Mirza: 'मेरा बेटा मुझे पापा नहीं बुलाता वो तो..', सानिया से तलाक लेने वाले शोएब मलिक ने क्यों कहा ऐसा?
Sania Mirza: भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का रिश्ता खत्म हुए लंबा वक्त हो चुका है लेकिन आज भी लोग इस रिलेशनशिप के बारे में बातें करते हैं। लोग इनके तलाक का कारण शोएब मलिक को ही मानते हैं, हालांकि आज तक सानिया और शोएब दोनों में से किसी ने भी अपनी शादी के टूटने की वजह बताई नहीं है।
आपको बता दें कि साल 2010 में सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी, वो मलिक की दूसरी पत्नी थीं, इस शादी से दोनों को एक बेटा इजहान है, जो कि फिलहाल सानिया के साथ है।

हाल ही में शोएब मलिक ने एक पाकिस्तानी टीवी शो में अपने बेटे इजहान के बार में खुलकर बातें की और बताया कि उनका अपने बेटे से रिश्ता कैसा है? दरअसर ये शो पेरेंटिंग पर आधारित था।
सानिया का बेटा शोएब मलिक को 'पापा' नहीं कहता? (Sania Mirza)
जिसमें पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान ने इजहान के साथ अपने रिश्ते को पारंपरिक पिता-पुत्र वाला नहीं बल्कि दोस्ताना करार दिया। शोएब ने बताया कि 'उनका बेटा उन्हें "पापा" की जगह "Bro" कहता है और कई बार वह मज़ाकिया अंदाज़ में जवाब भी देता है।'
'हमारा रिश्ता करीबी दोस्तों जैसा है'(Sania Mirza)
शोएब ने कहा, "मुझे पता है कि वह मेरा बेटा है, लेकिन हमारा रिश्ता करीबी दोस्तों जैसा है। वह मुझे '"Bro' कहता है और कभी-कभी मैं भी उसे यही कहकर बुलाता हूं।
मैं उसके साथ खेलता हूं: शोएब मलिक
क्रिकेटर ने बताया कि तलाक के बाद भी वो नियमित रूप से दुबई जाते हैं और महीने में कम से कम दो बार इज़हान से मिलते हैं। जब वह शहर में होते हैं, तो वह उसे स्कूल से लेने और छोड़ने भी जाते हैं। उन्होंने कहा कि 'मेरी पूरी कोशिश होती है कि मैं इजहान की Extracurricular Activities में मदद करूं, मैं उसके साथ फुटबॉल खेलता हूं, जब उसकी छुट्टी होती है तो मैं उसके साथ पार्क में खेलने भी जाता हूं।'
'हम हर दिन वीडियो कॉल पर बातें करते हैं '(Sania Mirza)
शोएब ने कहा, 'हम हर दिन वीडियो कॉल पर बातें करते हैं , हम फिजिकली दूर हैं लेकिन मेंटली हमेशा साथ हैं। ये बात हम दोनों जानते हैं, हम आपस में ओपन हैं और हर बातें करते हैं।'
आपको बता दें कि शोएब ने इजहान के लिए अब से कुछ वक्त पहले एक सरप्राइज बर्थडे पार्टी भी प्लान की थी, जहां उन्होंने उससे स्पोर्ट्स थीम वाला केक कटवाया था। उन दोनों का क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था।
शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से की है तीसरी शादी
मालूम हो कि सानिया को तलाक देने के बाद शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद के साथ शादी कर ली थी और इन दिनों चर्चा है कि सना भी गर्भवती हैं, हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है तो वहीं दूसरी ओर सानिया एकाकी जीवन जी रही हैं और उनका पूरा फोकस बेटे की परवरिश पर है।












Click it and Unblock the Notifications