IPL 2025: ऑफिशियल सेल के अनाउंसमेंट से पहले ही इस फ्रेंचाइजी के टिकटों की होने लगी ब्लैक मार्केटिंग
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मैचों के टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग सेल से पहले ही शुरू हो गई है। आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होनी है, जबकि CSK अपना अभियान 23 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू करेगी।
सीजन से पहले CSK मैच टिकटों के लिए फैंस के बीच भारी मांग है और आधिकारिक बिक्री से पहले ही वे कई री-सेलिंग वेबसाइटों पर लिस्टेड हो चुके हैं। कई फैंस ने टिकट खरीदने में अपनी गहरी दिलचस्पी भी दिखाई है और इन वेबसाइटों पर हाई रेट पर उन्हें पहले से बुक करना शुरू कर दिया है।

एक लोकप्रिय री-सेलिंग वेबसाइट Viagogo.com ने सभी CSK मैचों और कई अन्य IPL खेलों के लिए टिकट लिस्टेड किए हैं। अपने पसंदीदा खेलों के लिए बहुप्रतीक्षित पास बुक करने के लिए फैंस 1 लाख रुपये से अधिक खर्च कर रहे हैं, जिनकी टिकट की कीमत 17,804 रुपये से लेकर 123,593 रुपये तक है।
22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मैच की मांग काफी अधिक है और टिकटों की कीमत 57,0000 रुपये से अधिक है। दूसरी ओर टूर्नामेंट की दो सबसे सफल टीमों के बीच 20 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे मैच के लिए टिकटों की हाईएस्ट कीमत 5,13,514 रुपये है।
दस गुना अधिक पैसे देने को तैयार फैंस
यह घटनाक्रम देश में आईपीएल के प्रति लोगों के बढ़ते क्रेज को दर्शाता है जिसके कारण फैंस अपने पसंदीदा स्टार को खेलते हुए देखने के लिए आधिकारिक कीमत से दस गुना अधिक पैसे देने को तैयार हैं। आईपीएल के पिछले सीजन में भी फैंस ने टीमों द्वारा टिकट बेचने की प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की शिकायत की थी, जिससे स्टेडियम के माहौल का आनंद लेने की उनकी उम्मीदें टूट गई थीं।
अब तक बीसीसीआई, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल या फ्रेंचाइजी ने फैंस की व्यापक शिकायतों के बाद भी कालाबाजारी को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। इस बीच सीएसके के घरेलू मैचों के टिकटों की आधिकारिक बिक्री के बारे में उनकी वेबसाइट पर अभी भी जानकारी है। इसलिए आधिकारिक चैनलों के माध्यम से टिकट खरीदने के इच्छुक फैंस को एक्शन से भरपूर सीज़न के लिए अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications