क्या IPL 2025 में RCB के लिए खेलेंगे रोहित शर्मा? एबी डिविलयर्स ने उठाया राज से पर्दा

IPL 2025 AB De Villiers On Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए इस साल के अंत में मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाना है। मेगा ऑक्शन के करीब आते ही क्रिकेट जगत में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। ऐसी अफवाहें हैं कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस से अलग हो सकते हैं। रोहित शर्मा की अगुआई में मुंबई की टीम पांच बार चैंपियन बनने में सफल रही है।

एबी डिविलियर्स ने तोड़ी चुप्पी

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और लंबे समय तक आईपीएल में आरसीबी की तरफ से खेलने वाले एबी डिविलियर्स ने भी रोहित शर्मा को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। एबी डिविलियर्स ने रोहित शर्मा के रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) में शामिल होने की संभावना पर अपने विचार शेयर किए हैं। मेगा ऑक्शन से पहले रोहित शर्मा को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं।

IPL 2025 1

एबी डिविलियर्स ने कही दिल की बात

एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर खुलकर बातचीत करते हुए रोहित शर्मा के आरसीबी में जाने की संभावित अफवाहों पर बात की। एबी डिविलियर्स ने कहा कि रोहित के बारे में चल रही चर्चा पर मुझे हंसी आ गई। अगर रोहित मुंबई इंडियंस से आरसीबी में चले जाते हैं, तो यह बहुत बड़ी बात होगी। बहुत सारी खबरें आएंगी। यह हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में वापसी से भी बड़ा कदम होगा। लेकिन अगर रोहित मुंबई से आरसीबी में चले जाते हैं, तो यह अलग बात होगी।

क्या मुंबई से बाहर हो जाएंगे रोहित

हालांकि, मुझे नहीं लगता कि मुंबई इंडियंस रोहित को छोड़ देगी। इसलिए मैं उनके आरसीबी में शामिल होने की संभावना 0 या 0.1 प्रतिशत मानता हूं। आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद से ही रोहित शर्मा के किसी और टीम में जाने की बातें होने लगी थी। जैसे-जैसे आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन करीब आ रही है, रोहित शर्मा से जुड़ी खबर को लेकर क्रिकेट जगत उत्सुकता से इंतजार कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+