IPL 2025: 5 सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, जो इस बार आईपीएल में धमाका करने को तैयार

IPL 2025: आईपीएल में हर बार की तरह इस बार भी युवा और अनुभव का मिश्रण देखने को मिलेगा। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस बार सबसे ज्यादा उम्र वाले प्लेयर हैं। महेंद्र सिंह धोनी का शायद यह अंतिम आईपीएल हो सकता है। उनकी उम्र 43 साल है।

धोनी के अलावा रोहित, रहाणे जैसे प्लेयर्स भी इस खास सूची में शामिल हैं। इन सबके अलावा उम उम्र वाले कुछ खिलाड़ी इस बार आकर्षण का केंद्र होने वाले हैं। हालांकि सभी को मौका मिलना थोड़ा मुश्किल है। इस सीजन के पांच सबसे युवा प्लेयर्स के बारे में जानना चाहिए।

ipl 2025

नंबर 5

इस स्थान पर पंजाब किंग्स के प्लेयर मुशीर खान का नाम है। वह भारतीय टीम के खिलाड़ी सरफराज खान के भाई हैं। मुशीर की उम्र 20 साल हो गई है। पंजाब किंग्स ने उनके कौशल को देखते हुए टीम में शामिल किया है। वह गेंद और बैट दोनों से कमाल दिखाने की क्षमता रखते हैं।

नंबर 4

आरसीबी के स्वास्तिक चिकारा का नाम चौथे स्थान पर है। चिकारा टॉप क्रम के बल्लेबाज हैं और उम्र के आधार पर होने वाले टूर्नामेंटों में धमाका किया है। आरसीबी कैम्प में रहने से उनके कौशल में और ज्यादा निखार आने की पूरी संभावना है।

नंबर 3

दक्षिण अफ्रीका से आने वाले क्वेना मफ़ाफा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अंडर 19 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन का फल उनको मिल गया और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने इस 18 वर्षीय खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ लिया। उनके पास पेस और मूवमेंट की क्षमता है, जो रॉयल्स के लिए फायदेमंद साबित होगी।

नंबर 2

चेन्नई सुपर किंग्स ने आंद्रे सिद्धार्थ जैसे विस्फोटक बल्लेबाज को टीम में शामिल किया है। 18 साल के इस प्लेयर की आक्रामक शैली ने घरेलू क्रिकेट में उनको एक उभरता हुआ सितारा बना दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के वातावरण में निश्चित रूप से उनको एक नया अनुभव मिलेगा।

नंबर 1

इस स्थान पर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम आता है। वह अभी महज 13 वर्ष के हैं। राजस्थान रॉयल्स ने उनको एक करोड़ से ज्यादा की रकम देकर खरीदा था। इस सीजन सबसे कम उम्र के प्लेयर वही हैं और लम्बे छक्कों के लिए मशहूर हैं। वह आईपीएल में बेहतरीन खेल के दम पर भविष्य के स्टार बन सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+