IPL 2024: मुंबई-गुजरात सहित इन टीमों ने बदला अपना कप्तान, 20 करोड़ पाने वाले खिलाड़ी का भी लिस्ट में नाम

IPL 2024, New Captains: आईपीएल 2024 शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पिछले सीजन की तरह इस सीजन भी आईपीएल में 10 टीमें हिस्सा लेने वाली है। इन 10 टीमों के बीच एक ट्रॉफी के लिए जोरदार भिड़ंत देखने को मिलेगी। आईपीएल का इंतजार क्रिकेट फैंस भी बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

मुंबई ने बदला कप्तान

आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने एक बड़ा फैसला लिया है। मुंबई इंडियंस की टीम पांच बार टाइटल जीतने वाले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया है। रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस की टीम ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया और टीम का कप्तान घोषित किया है।

IPL 2024 1

शुभमन गिल पहली बार बने कप्तान

मुंबई इंडियंस के अलावा गुजरात टाइटंस में भी नया कप्तान देखने को मिलेगा। गुजरात की टीम ने हार्दिक पंड्या के जाने के बाद शुभमन गिल को कप्तान घोषित किया है। शुभमन गिल पहली बार आईपीएल में कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। गुजरात टाइटंस के लिए हार्दिक पंड्या बतौर कप्तान काफी फायदेमंद साबित रहे थे। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम ने आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमाया था। लेकिन अब गुजरात टाइटंस को हार्दिक पंड्या की जगह नए कप्तान की जरूरत थी और गुजरात की टीम ने गिल पर अपना भरोसा जताया है।

हैदराबाद ने फिर बदला कप्तान

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भी अपने कप्तान को बदल दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ऐडन मार्करम को हटाकर ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले पेट कमिंस को अपना कप्तान घोषित किया है। कमिंस को इसी साल मिनी ऑक्शन में हैदराबाद की टीम ने 20 करोड़ 50 लाख रुपये देखकर अपने साथ जोड़ा था। ऐसे में पैट कमिंस हैदराबाद के लिए बतौर कप्तान बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।

दिल्ली का कौन होगा कप्तान?

ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर हाल ही में जो अपडेट आया उसे यह साफ जाहिर है कि ऋषभ पंत इस साल दिल्ली के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। लेकिन क्या वह कप्तानी करेंगे यह अभी भी बड़ा सवाल है। पिछले सीजन दिल्ली के लिए डेविड वॉर्नर ने कप्तानी संभाली थी। अगर ऋषभ पंत पूरी तरह से फिट होते हैं और आईपीएल पूरा सीजन खेलते हैं तो वह दिल्ली की कप्तानी कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+