IPL 2024: क्या CSK और KKR के बीच होगा फाइनल मैच? जानिए पहले हफ्ते कैसा रहा टीमों का प्रदर्शन
IPL 2024 Week 1 Review: 22 मार्च यानी कि शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले के साथ आईपीएल 2024 का आगाज हुआ था। आईपीएल 2024 का पहला हफ्ता गुजर चुका है। पहले हफ्ते खत्म होने के बाद कई टीमों ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान करने का काम किया है। वहीं कुछ टीमें ऐसी भी है जिन्हें अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है।
चेन्नई-केकेआर टॉप पर
अपने नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक खेले अपने दोनों ही मुकाबले को जीतने में कामयाबी हासिल की है। दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी इस सीजन दमदार दिखाई दे रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जीत हासिल की है। वहीं संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा है।

राजस्थान भी दे रही है टक्कर
राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत हासिल की थी। दिल्ली कैपिटल से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ भी राजस्थान रॉयल्स जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। इन दोनों ही टीमों ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों ही मुकाबले में इन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
रोमांचक रहा पहला हफ्ता
आईपीएल का पहला हफ्ता काफी रोमांचक रहा। इस दौरान कई टाइट मुकाबले देखने को मिले। 30 मार्च से आईपीएल का दूसरा हफ्ता शुरू होने जा रहा है और यह हफ्ता भी क्रिकेट फैंस के लिए काफी अहम हो सकता है। आईपीएल के दूसरे हफ्ते में पहला मैच लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला है। इन दोनों ही टीमों की कोशिश जीत दर्ज करने की होगी।
चेन्नई-केकेआर का हो सकता है फाइनल
आईपीएल टीमों के अभी तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टॉप पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मौजूद है। वहीं दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना कब्जा जमाया हुआ है। प्वाइंट्स टेबल के हिसाब से देखा जाये तो चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन फाइल में पहुंचने के सबसे बड़े दावेदार दिखाई दे रहे हैं। ऐसा भी हो सकता है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाये।












Click it and Unblock the Notifications