IPL 2024: हेयरकट के लिए कितने पैसे देते हैं विराट कोहली? जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
IPL 2024 Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का आठवां शतक जड़ा। आईपीएल 2024 में यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया पहला शतक है। विराट कोहली ने महज 67 गेंद में 100 रन पूरा किया। विराट कोहली की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी किंग कोहली की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
हेयर कट के लिए कितने पैसे देते हैं कोहली
मैदान पर बल्ले से चौके-छक्कों की बारिश करने वाले विराट कोहली अक्सर अपने लुक की वजह से भी सुर्खियों में बने रहते हैं। आईपीएल में उनके नए लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। विराट कोहली ने जिस तरह का हेयर स्टाइल अपनाया हुआ है उसे देखकर फैंस भी आकर्षित हो रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं विराट कोहली एक बार हेयर कट कराने के लिए कितने पैसे देते हैं?

कोहली देते हैं इतने पैसे
बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट सितारों तक की हेयर स्टाइलों की देखरेख करने वाले आलिम हकीम ने एक बड़ा खुलासा किया है। आलिम हकीम से विराट कोहली ही नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी से लेकर रणबीर कपूर और कई बॉलीवुड एक्टर हेयर स्टाइल लेते हैं। वह कई सालों से इन सितारों के हेयर ड्रेसर रहे हैं। आलिम हकीम ने बताया कि विराट कोहली के हेयर कट करने के लिए उन्हें कम से कम एक लाख रुपये मिलता है।
धोनी की तस्वीरें भी हुई थी वायरल
महेंद्र सिंह धोनी का बालों के प्रति प्रेम किसी से छिपा नहीं है। धोनी अपने पुराने लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। धोनी को यह स्टाइल देने का काम भी आलिम हकीम ने ही किया है। आलिम हकीम ने धोनी के बालों के स्टाइलिंग कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सोशल मीडिया पर कोहली और धोनी के लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications