IPL 2024: 8.4 करोड़ पाने वाला खिलाड़ी निकला सुपर फ्लॉप, टेंशन में धोनी की CSK, अब आगे क्या
IPL 2024, Sameer Rizvi: आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन में कई अनकैप्ड भारतीय़ खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश देखने को मिली। अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजियों के बीच जमकर बीडिंग वार हुई। कुछ युवा खिलाड़ी अपने पहले सीजन में ही मालामाल होते नजर आए। इन क्रिकेटरों में उत्तर प्रदेश के ताबड़तोड़ बल्लेबाज समीर रिजवी का भी नाम शामिल है।
रिजवी को मिले थे 8 करोड़ से अधिक: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने समीर रिजवी को 8 करोड़ 40 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। समीर रिजवी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आईपीएल 2024 में धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम किसी खिलाड़ी पर अगर भरोसा जताती है तो उसे भरपूर मौका देती है। चेन्नई का रिकॉर्ड कुछ ऐसा ही रहा है। वह अपने खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मौके देने का काम करती है। यही वजह है कि चेन्नई ने अब तक अपनी टीम में सबसे कम बदलाव किए हैं।
फ्लॉप रहे रिजवी: हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक चिंता का विषय जरूर है। युवा बल्लेबाज समीर रिजवी रणजी ट्रॉफी में फ्लॉप साबित हुए हैं। उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हुए समीर रिजवी का बल्ला हल्ला नहीं बोल रहा है। साल 2024 के रणजी ट्रॉफी में समीर रिजवी आर्यन जुयाल की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश टीम का हिस्सा हैं। केरल के साथ खेले गए मुकाबले में उनके बल्ले से 18 गेंद में महज 26 रन निकले।
बढ़ सकती है चेन्नई की टेंशन: जब उत्तर प्रदेश की टीम संघर्ष कर रही थी ऐसे में समीर रिजवी बल्लेबाजी करने के लिए आए। इस समय रिजवी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन वह ऐसा करने में बुरी तरह फ्लॉप रहे। रिजवी के इस प्रदर्शन को देखने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स भी सोच में पड़ गई होगी। बता दें कि समीर रिजवी ने 11 टी-20 मुकाबले के 9 पारियों में 295 रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications