IPL 2024: रोहित को खरीदने के लिए इन टीमों में छिड़ेगी जंग! सूर्यकुमार-बुमराह पर भी नजर?
IPL 2024 Trade Window: आईपीएल 2024 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस की टीम चर्चाओं में बनी हुई है। मुंबई इंडियंस ने सबको हैरान करते हुए अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को टीम की कमान सौंप दी है। साल 2024 में मुंबई इंडियंस की तरफ से हार्दिक पंड्या टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। रोहित शर्मा भी टीम में शामिल होंगे, लेकिन वह बतौर खिलाड़ी मैदान पर खेलते नजर आएंगे।
क्या रोहित छोड़ेंगे साथ: हार्दिक पंड्या के कप्तान बनाए जाने के बाद से ही मुंबई इंडियंस की टीम को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है। रोहित शर्मा के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस से संपर्क किया है। दिल्ली की टीम मुंबई इंडियन से रोहित शर्मा को ट्रेड करना चाहती थी। दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह भी मुंबई टीम के मैनेजमेंट के फैसले से खुश दिखाई नहीं दे रहे हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना दर्द बयां किया था।

फैंस हुए मायूस: सोशल मीडिया पर फैंस लगातार रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को आईपीएल में दूसरी टीम की तरफ से खेलने की सलाह दे रहे हैं। कुछ फैंस का मानना है कि रोहित शर्मा को अगर मुंबई इंडियंस की कप्तानी नहीं दी जाती है तो फिर उन्हें किसी और टीम की तरफ से बतौर कप्तान आईपीएल में उतरना चाहिए। सूर्य़कुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आ रही है।
रोहित पर कई टीमों की नजर: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह के पास दूसरी टीमों की तरफ से खेलने का एक बड़ा मौका है। दरअसल, आईपीएल 2024 के लिए ट्रेड विंडो को एक बार फिर से खोला जा रहा है। नीलामी के ठीक अगले दिन ट्रेड विंडो खोला जाएगा। इसके तहत टीम में आपस में खिलाड़ियों की अदला बदली कर सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी जैसी टीमों की नजरें ट्रेड के तहत रोहित शर्मा को अपने साथ जोड़ने पर होगी।
पहली बार हुआ ऐसा: इससे पहले कभी भी नीलामी के बाद ट्रेड को दोबारा नहीं खोला गया था। 12 दिसंबर ट्रेड विंडो बंद करने की आखिरी तारीख थी और ऐसा इससे पहले कभी नहीं हुआ कि नीलामी के बाद ट्रेड विंडो को दोबारा खोला गया हो। जाहिर है कि कुछ फ्रेंचाइजियों ने इच्छा जाहिर की होगी कि वह अभी भी कुछ खिलाड़ियों को दूसरी टीम से लेने के इच्छुक हैं।












Click it and Unblock the Notifications