IPL 2024: क्या सूर्यकुमार यादव हो गए हैं चोटिल? टी20 वर्ल्ड कप से पहले आया बड़ा अपडेट

IPL 2024: सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन आईपीएल में बेहतरीन फॉर्म दर्शाई है। सूर्यकुमार यादव के बल्ले से रन भी देखने को मिले हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में सूर्या ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतक जमा दिया। आईपीएल में यह उनका दूसरा शतक है।

अपनी पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव कुछ असहज नजर आए। उनके बल्ले से रन आए लेकिन पाँव में कुछ समस्या भी दिखी। वह भागने के दौरान परेशानी में थे। सूर्यकुमार यादव ने इन सबके बावजूद छक्के से टीम को जीत दिलाई और शतक भी पूरा कर लिया। सवाल है कि क्या उनको चोट लगी है और अगर ऐसा होता है, तो टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है।

suryakumar yadav

सूर्या ने कहा कि काफी समय के बाद मैं इतनी लम्बी बैटिंग कर रहा हूँ। 20 ओवर फील्डिंग करने के बाद 18 ओवर तक बल्लेबाजी की है। मैं ठीक हूँ, थोड़ी थकान हो गई थी। सूर्या ने अपनी चोट की खबरों पर खुद ही विराम लगा दिया और टीम इंडिया के लिए भी यह एक अच्छी खबर है।

इस साल की शुरुआत में सूर्यकुमार यादव ने हर्निया की सर्जरी कराई थी। उन्होंने फिटनेस हासिल करने के बाद मैदान पर वापसी की है। अंतिम बार उन्होंने दिसम्बर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत के लिए खेला था। अब वह फिट नजर आ रहे हैं।

इस सीजन आईपीएल में शुरुआती मैचों के दौरान सूर्या का बल्ला नहीं चला था लेकिन बाद में उन्होंने धमाकेदार बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए चार बार 50 से ज्यादा का स्कोर खड़ा कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले उनके बल्ले से शतकीय पारी आना शुभ संकेत कहा जा सकता है।

मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को 7 विकेट से पराजित कर इस सीजन अपनी चौथी जीत दर्ज की और तालिका में दसवें से नौवें स्थान पर आ गई। मुंबई इंडियंस के पासा फ़िलहाल 2 मैच और हैं। मुंबई अभी प्लेऑफ़ की रेस से बाहर नहीं हुई है लेकिन मामला काफी रास्ता काफी मुश्किल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+