IPL 2024: सुरेश रैना के फैंस के लिए खुशखबरी, आईपीएल में वापसी को तैयार! इस टीम का होंगे हिस्सा

IPL 2024 Suresh Raina: भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना आईपीएल 2024 में वापसी कर सकते हैं। सुरेश रैना ने लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल में धमाल मचाने का कारनामा किया है। सुरेश रैना की जबर्दस्त बल्लेबाजी के कारण ही उन्हें मिस्टर आईपीएल कहकर बुलाया जाता रहा है। सुरेश रैना एक बार फिर से आईपीएल में नजर आने वाले हैं।

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी: सुरेश रैना के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। आईपीएल 2024 में सुरेश रैना वापसी कर सकते हैं। लेकिन सुरेश शर्मा बतौर खिलाड़ी नहीं बल्कि मेंटोर बनाकर टीम के साथ जुड़ेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुरेश रैना लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर बनाए जा सकते हैं। आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले लखनऊ के पूर्व मेंटोर गौतम गंभीर ने टीम का साथ छोड़ दिया था।

 Suresh Raina 1

रैना ने खुद दिए संकेत: उत्तर प्रदेश के रहने वाले सुरेश रैना लखनऊ सुपरजायंट्स का हिस्सा होंगे। ट्विटर पर एक वरिष्ठ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट को सुरेश रैना ने ऐसा जवाब दिया जिसके बाद उनके मेंटोर बनने की चर्चाएं होने लगी है। दरअसल, एक फैन ने ट्विटर पर सुरेश रैना के लखनऊ सुपरजायंट्स जाने की बात लिखी थी जिसके जवाब में पत्रकार ने इस खबर को फर्जी बताया था।

लखनऊ का बन सकते हैं हिस्सा: पत्रकार के कमेंट में सुरेश रैना ने रिप्लाई करते हुए लिखा क्यों? आपकी खबरें हर समय ठीक नहीं हो सकती? सुरेश रैना के इस जवाब के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सुरेश रैना जल्द ही लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा बन सकते हैं। लखनऊ सुपरजायंट्स ने पिछले दो सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, टीम को अभी भी अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+