SRH vs LSG: हैदराबाद की ऐतिहासिक जीत से मुंबई OUT, DHONI की CSK को भी बड़ा नुकसान

IPL 2024 Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants: सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपरजायंट्स को हराकर इतिहास रच दिया है। आईपीएल के इतिहास में हैदराबाद ने पहली लखनऊ को हराने का काम किया है। हैदराबाद की इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 की प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।

मुंबई हुई बाहर

मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2024 में 12 मैचों में सिर्फ 4 जीत हासिल की है। हैदराबाद की इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। मुंबई इंडियंस को इस सीजन दो मुकाबले और खेलने हैं। अगर वह दोनों मुकाबलों को जीत भी लेती है तो भी वह प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकेगी।

IPL 2024 1

चेन्नई को बड़ा नुकसान

इस मुकाबले से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम तीसरे स्थान पर थी। लेकिन हैदराबाद की इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स खिसक कर चौथे स्थान पर आ गई है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट से टीम को एक यादगार जीत हासिल की। ट्रेविस हेड ने 30 गेंद में आठ चौके और आठ छक्के की मदद से 89 रन और अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 75 रन की नाबाद पारी खेली।

जानिए टॉप फोर का हाल

आईपीएल 2024 के प्वाइंट्स टेबल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 16 अंकों के साथ टॉप पर है। वहीं दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की टीम दूसरे स्थान पर है। इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम अब तीसरे स्थान पर आ गई है। जबकि चौथे स्थान पर चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अपनी जगह बनाई हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+