SRH vs LSG Pitch Report: क्या हैदराबाद-लखनऊ मैच में बारिश डालेगी खलल? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
SRH vs LSG Pitch and Weather: लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों टीमों का आज आईपीएल में तेज मुकाबला देखने को मिल सकता है। हैदराबाद के पास घरेलू मैदान है, दर्शकों का भी सपोर्ट रहेगा। पिछले मैच में दोनों टीमों को हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में यह मैच अहम है।
प्लेऑफ़ में जाने के लिए हैदराबाद और लखनऊ अभी दावेदार हैं और पूरा जोर भी लगाया जा रहा है। दोनों टीमों के बीच एक बड़ा अंतर बल्लेबाजी है। बैटिंग में हैदराबाद सॉलिड नज़र आ रही है। इस सीजन कुछ बड़े स्कोर अपने नाम कर हैदराबाद ने विपक्षी टीमों के ऊपर दबाव बनाया है।

लखनऊ को गेंदबाजी में काम करने की आवश्यकता है। मयंक यादव के बाहर होने से भी टीम को झटका लगा है। बैटिंग में लखनऊ के पास भी केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ी शामिल हैं लेकिन गेंदबाजी में हैदराबाद आगे नज़र आती है। पिच और मौसम अपडेट भी अहम है।
हैदराबाद vs लखनऊ पिच रिपोर्ट
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पिच बैटिंग के लिए काफी अच्छी रहती है। सनराइजर्स हैदराबाद ने इसका मजा भी उठाया है। हैदरबाद ने बैटिंग के लिए मददगार इस पिच पर टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लेते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने की रणनीति पर कार्य किया है।
हैदराबाद vs लखनऊ वेदर अपडेट
मौसम को लेकर अगर बात की जाए, तो चिंता की बात कही जा सकती है। मैच से पहले दिन बारिश देखने को मिली थी। मैच डे पर भी बारिश का खलल देखने को मिल सकता है। इससे दोनों टीमों के लिए नुकसान हो सकता है। हालांकि मैच में बारिश के बाद भी रिजल्ट की उम्मीद की जा सकती है। अगर बारिश नहीं रूकती है, तो अलग बात है।
हैदराबाद vs लखनऊ मैच लाइव
इस मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे टॉस के साथ हो जाएगी। टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क करेगा। इसके अलावा ओटीटी पर भी इस मुकाबले का सीधा प्रसारण देखने को मिल सकता है। ओटीटी पर यह मुकाबला जियो सिनेमा के एप्लीकेशन और वेबसाईट पर देखा जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications