'ये तो बेस्ट... ', कौन है ये कातिल हसीना जो धवन की इमोशनल पोस्ट पर हार बैठीं दिल
Shefali Bagga on Shikhar Dhawan: पंजाब किंग्स के कप्तान और गब्बर के नाम से मशहूर विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन का बल्ला अब तक आईपीएल में उस तरह से नहीं चला, जिस तरह से चलना चाहिए।

सबको पता है कि शिखर धवन एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं और जब तक उनक बल्ला बॉलरों की कसकर पिटाई ना करे, तब तक उनके फैंस संतुष्ट नहीं होते हैं।
शिखर धवन अपनी निजी जिंदगी में भी काफी संघर्ष कर रहे
खैर खेल के मैदान की तरह शिखर धवन अपनी निजी जिंदगी में भी काफी संघर्ष कर रहे हैं। सबको मालूम है कि उनका और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी का तलाक हो चुका है।
आयशा के तीन बच्चे हैं, धवन से उनकी दूसरी शादी थी
दोनों अलग हो गए हैं, आयशा ऑस्ट्रेलिया में हैं तो शिखर धवन इंडिया में। आयशा के तीन बच्चे हैं, उनकी धवन से दूसरी शादी थी। पहली शादी से उन्हें दो बेटियां हैं तो वहीं शिखर धवन से उन्हें एक बेटा जोरवार है, जिससे मिलने के लिए शिखर धवन काफी तड़पते हैं।
धवन ने शेयर की इमोशनल पोस्ट, भावुक हुए फैंस
धवन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने जोरावर के नाम की जर्सी ली हुई है, उम्मीद की जा रही है कि आईपीएल के मैचों में वो जोरावर के नाम की जर्सी पहनकर उतर सकते हैं।
'तुम हर वक्त मेरे साथ हो बेटा...'
धवन ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'तुम हर वक्त मेरे साथ हो बेटा...'. इस पोस्ट के बाद हर कोई धवन की बेचैनी को महसूस कर सकता है। धवन की पोस्ट वायरल हो रही है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।
मशहूर एंकर और बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी शैफाली बग्गा
लेकिन सबसे टचिंग कमेंट मशहूर एंकर और बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी शैफाली बग्गा ने किया है। उन्होंने इसे 'आईपीएल की बेस्ट पोस्ट और बेस्ट तस्वीर करार दिया है।' जिसके बाद तो सोशल मीडिया पर शैफाली बग्गा चर्चित हो गई हैं। कुछ लोग तो उनके कमेंट की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे हैं, जो शैफाली और धवन को लिंकअप करने की कोशिश कर रहे हैं।
ग्लैमरस लुक की वजह से चर्चित रहती हैं शैफाली
आपको बता दें कि शैफाली अपने ग्लैमरस लुक की वजह से हमेशा लोगों के बीच चर्चित रहती हैं। वो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। 1 जुलाई 1994 को दिल्ली में जन्मी शैफाली ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन्स कॉलेज से ग्रैजुएशन किया है।
देखते ही देखते ही टीवी के हॉट एंकर्स बन गईं शैफाली
इसके बाद उन्होंने मास कम्यूनिकेशन का कोर्स किया था और इसके बाद इन्होंने एंकरिंग की दुनिया में कदम रखा और देखते ही देखते ही ये टीवी के हॉट एंकर्स में एक हो गईं। 'बिग बॉस' मके कारण वो घर-घर में चर्चित हो गई थीं।
आउटफिट ब्रैंड के मालिक आरव जैन को डेट कर रही हैं!
कुछ लोगों का कहना है कि शैफाली इन दिनों आउटफिट ब्रैंड के मालिक आरव जैन को डेट कर रही हैं, हालांकि उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल शिखर धवन पर कमेंट करने के बाद वो सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बन गई हैं।
'एक दिल्ली वाला ही दिल्ली वाले का दर्द समझ सकता है'
कुछ लोगों ने तो यहां तक लिख दिया कि 'एक दिल्ली वाला ही दिल्ली वाले का दर्द समझ सकता है।' अगर ये साथ जन्म-जन्म का हो जाए तो क्या बुरा है? फिलहाल लोगों की इस तरह के कमेंट पर अभी तक शैफाली या शिखर धवन दोनों में से किसी की प्रतिक्रिया नहीं आई है।
धवन ने अब तक 5 मैंचों में 151 रन बनाए हैं
आपको बता दें कि धवन ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में अब तक 5 मैंचों में 151 रन बनाए हैं तो वहीं वो लंबे वक्त से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है। उन्होंने इंडिया के लिए साल 2022 में लास्ट मैच खेला था।












Click it and Unblock the Notifications