IPL 2024: गुजरात टाइटंस को लगा एक और बड़ा झटका, इस खिलाड़ी का खेलना मुश्किल!

IPL 2024 Robin Minz: आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की टीम में कई बदलाव हुए हैं। पिछले दो सीजन तक गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने वाले ऑलराउंडर भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस पहुंच गए हैं। अब गुजरात टाइटंस ने इस सीजन के लिए हार्दिक पंड्या की जगह शुभमन गिल को अपना कप्तान बनाया है।

पहली बार गिल करेंगे कप्तानी

आईपीएल में पहली बार शुभमन गिल कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। गुजरात टाइटंस को अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 24 मार्च को अहमदाबाद में खेलना है। लेकिन आईपीएल शुरू होने से पहले ही गुजरात टाइटंस को एक बड़ा झटका लगा है। गुजरात टाइटंस के युवा ताबड़तोड़ बल्लेबाज रॉबिन मिंज आईपीएल 2024 से लगभग बाहर हो गए हैं।

Robin Minz 1

विस्फोटक खिलाड़ी बाहर!

कुछ दिनों पहले ही रॉबिन मिंज का बाइक एक्सीडेंट हो गया था। जिसके चलते उनके दाहिने घुटने में हल्की चोट लग गई थी। 21 साल के रॉबिन मिंज कावासाकी की सुपर बाइक चला रहे थे और सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हो गया था।

गुजरात ने जताया था भरोसा

रॉबिन मिंज को इसी साल मिनी ऑक्शन में गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने साथ जोड़ा था। रॉबिन मिंज पर गुजरात की टीम ने अच्छी खासी रकम खर्च की थी। रॉबिन मिंज को 3 करोड़ 60 लाख रुपये में गुजरात ने खरीदा था। लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही है कि रॉबिन चोट की वजह से पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो सकते हैं।

जानिए नेहरा ने क्या कहा

गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा ने भी रॉबिन मिंज को लेकर बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने कहा रॉबिन का आईपीएल 2024 के दौरान ठीक होने की संभावनाएं बेहद कम है। उन्हें लगता है कि रॉबिन मिंज इस साल आईपीएल नहीं खेल पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+