Virat vs Naveen: आज नवीन उल हक के सामने होंगे विराट कोहली, कौन होगा किस पर भारी?
Virat vs Naveen: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच होने वाले मुकाबले के दौरान कई खिलाड़ियों के बीच मजेदार बैटल देखने को मिल सकते हैं। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली और लखनऊ सुपरजाय़ंट्स के तेज के बाद नवीन उल हक के बीच एक जोरदार टक्कर हो सकता है। विराट कोहली और नवीन उल हक पिछले सीजन आईपीएल के दौरान आपस में भिड़ गए थे।
विराट-नवीन की हुई थी लड़ाई
आईपीएल 2023 के दौरान विराट कोहली और नवीन उल हक एक आईपीएल मैच के दौरान सुर्खियों में आ गए थे। दरअसल, इस मैच में विराट कोहली और नवीन उल हक किसी बात को लेकर आपस में लड़ बैठे। इसके बाद उस समय के लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटोर गौतम गंभीर भी बीच मैदान में विराट से उलझ गए। यह मामला कई दिनों तक सुर्खियों में बना रहा था।

कोहली-गंभीर में दिखा प्यार
लखनऊ सुपरजायंट्स के पूर्व मेंटोर गौतम गंभीर अब कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं। बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इससे पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में आरसीबी की टीम को हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन मैच के दौरान विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया था। जिसके बाद गौतम गंभीर ने मैदान में आकर विराट कोहली को गले लगाया था। सोशल मीडिया पर विराट कोहली और गौतम गंभीर की कई तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी।
नवीन भी बने कोहली के दोस्त
दूसरी तरफ अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने भी विराट कोहली से एक मैच के दौरान माफी मांग ली थी। भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी-20 मैच के दौरान नवीन उल हक और विराट कोहली आपस में दोस्त बन गए थे। नवीन ने विराट कोहली से अपने बिहेवियर के लिए माफी मांग ली। इसके बाद दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे से गले मिलते हुए नजर आए थे।
वहीं इस मैच की बात करें तो नवीन उल हक अब तक टी-20 फॉर्मेट में एक बार विराट कोहली को आउट कर चुके हैं। लेकिन कोहली जिस फार्म से गुजर रहे हैं ऐसे में विराट कोहली नवीन पर इस मुकाबले में भारी दिखाई पड़ सकते हैं। विराट कोहली पिछले दो मैचों में दो अर्धशतक लगा चुके हैं। ऐसे में विराट कोहली अपनी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications