RCB vs LSG Head to Head: आरसीबी या एलएसजी कौन जीतेगा आज का मैच? यहां जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
RCB vs LSG Head to Head: लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने घरेलू मैदान पर जीत के इरादे से उतरेगी। लखनऊ ने अभी तक दो मैच में एक जीत हासिल की है। जबकि आरसीबी को तीन मैचो में दो मैच में हार झेलनी पड़ी है। लखनऊ और आरसीबी दोनों के लिए ही यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है।
फॉर्म में नहीं खिलाड़ी
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। लेकिन इस सीजन अब तक विराट कोहली के अलावा किसी भी बल्लेबाज ने अपनी छाप नहीं छोड़ी है। पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अनुज रावत ने बल्ले से दम दिखाया था। लेकिन उसके बाद लगातार दो मैचों में अनुज का बल्ला भी खामोशी रहा है। वहीं ग्लेन मैक्सवेल और कैमरून ग्रीन का आउट ऑफ फॉर्म होना आरसीबी की परेशानी बढ़ा दी है।

जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो इन दोनों ही टीमों ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं। इन चार माचो में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का पलड़ा लखनऊ सुपरजायंट्स पर भारी रहा है। अब तक खेले गए चार मैचों में से तीन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने बाजी मारी है। जबकि सिर्फ एक मैच लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम जीतने में कामयाब रही है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु अपने इस रिकार्ड को बरकरार रखना चाहेगी।
हो सकते हैं बड़े बदलाव
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के कप्तान फॉफ डुप्लेसिस लखनऊ के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव करते हुए दिखाई दे सकते हैं। रजत पाटीदार का बल्ला अब तक खामोश रहा है। ऐसे में पाटीदार की जगह किसी युवा भारतीय खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं नई गेंद से अलजारी जोसेफ फ्लॉप साबित रहे हैं। वह टीम को विकेट दिलाने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में लॉकी फग्यूर्सन को प्लेइंग इलेवन में जगह दी जा सकती है। लॉकी फग्यूर्सन को आईपीएल नीलामी के दौरान आरसीबी की टीम ने खरीदा था।
लखनऊ की टीम दमदार
लखनऊ सुपरजायंट्स अपनी टीम में किसी तरह का बदलाव नहीं करना चाहेगी। केएल राहुल की फिटनेस को लेकर संदेश जरूर है। पिछले मुकाबले में केएल राहुल बतौर इंपैक्ट प्लेयर ही खेल पाए थे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ केएल राहुल बतौर कप्तान मैदान में उतरते हैं या नहीं?












Click it and Unblock the Notifications