'जिस दिन छोड़कर जाऊंगा फिर कभी...' RCB के आखिरी लीग मैच से पहले इमोशनल हुए कोहली, फैंस का टूटा दिल
Virat Kohli on retirement: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी बरकार है। दिल्ली कैपिटल ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ जीत हासिल कर आरसीबी को अभी तक प्लेऑफ की रेस में बरकरार रखा है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को अपना आखिरी लीग फेज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 18 मई को खेलना है।
कोहली ने बनाए हैं 661 रन
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले विराट कोहली का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विराट कोहली इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में नजर आए हैं। विराट कोहली के आईपीएल करियर का यह दूसरा बेस्ट सीजन रहा है। उन्होंने अब तक 13 मैचो में 661 रन बना लिए हैं। साल 2016 में विराट कोहली ने आईपीएल में 973 रन बनाए थे। साल 2016 के बाद यह विराट का दूसरा सबसे बेस्ट सीजन है।

कैसे करते हैं कोहली कमाल
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले से पहले विराट कोहली ने एक इमोशनल बात कही है। दरअसल, विराट कोहली से जब पूछा गया कि वह फील्ड पर इतनी एनर्जी के साथ हर मैच में हर बार कैसे उतर जाते हैं? विराट कोहली से होस्ट ने पूछा, विराट आपको क्या चीज ज्यादा से ज्यादा आगे बढ़ाने के लिए भूखा रखती है? आप कैसे हर मैच में अपना बेस्ट देते हैं?
कोहली हुए इमोशनल
इस सवाल के जवाब में विराट कोहली ने कहा स्पोर्ट्समैन के रूप में हमारा करियर खत्म होगा। इसलिए मैं हर वक्त अपना बेस्ट देना चाहता हूं। मैं यह सोचते हुए अपना करियर खत्म नहीं करना चाहता कि शायद मैंने यह कर लिया होता क्योंकि मैं हमेशा खेल नहीं सकता। विराट कोहली ने अपनी बातों को आगे जारी रखते हुए कहा कि मेरे लिए क्रिकेट में कोई काम अधूरा ना छोड़ना और बाद में पछतावा न करने के बारे में है। एक बार मेरा हो गया तो मैं चला जाऊंगा आप मुझे कुछ वक्त के लिए नहीं देख पाएंगे। जब तक मैं खेल रहा हूं मैं सब कुछ देना चाहता हूं। मैं अपना हंड्रेड परसेंट मैदान पर लगाना चाहता हूं। यही एक चीज जो है जो मुझे आगे आने जाने के लिए प्रेरित करती है।
क्रिकेट से दूर होंगे कोहली
विराट कोहली के इस बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोहली जब क्रिकेट को छोड़ेंगे तो फिर वह लंबे समय तक इस खेल से दूर हो जाएंगे। ऐसे में विराट कोहली के बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने विराट कोहली के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि इससे मेरी नींद खराब होगी कभी खेलना बंद मत करिएगा कोहली। इसके अलावा भी कई फैंस विराट कोहली को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications