'मैं पूरी जिंदगी धोनी का कर्जदार रहूंगा', आखिरकार किसने और क्यों कही माही के लिए यह बात
IPL 2024, Latest News: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 में एक बार फिर से अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। पिछले सीजन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स को अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से ट्रॉफी की उम्मीद होगी।
अश्विन रहे हैं चेन्नई का हिस्सा
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में कई भारतीय खिलाड़ियों का करियर बना है। इनमें से एक खिलाड़ी भारतीय टीम के ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन भी है। रविचंद्रन अश्विन ने लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल खेला है। साल 2008 से 2015 तक रविचंद्रन अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे।

धोनी के फैसले से बदली जिंदगी
आईपीएल 2024 से पहले रविचंद्रन अश्विन ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। अश्विन ने कहा कि आईपीएल 2011 के फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी द्वारा नई गेंद सौंपकर जो भरोसा उन पर दिखाया था वो वह कभी नहीं भूल सकेंगे। क्योंकि धोनी का वह फैसला आर अश्विन के करियर के लिए ट्रनिंग प्वाइंट साबित हुआ।
धोनी के रहेंगे कर्जदार
पुरानी बातों को याद करते हुए अश्विन ने कहा कि धोनी ने मुझे पर जो भरोसा जताया, इसलिए मैं जिंदगी भर उनका कर्जदार रहूंगा। उन्होंने मुझे नई गेंद से मौका दिया जबकि सामने क्रिस गेल थे। बता दें कि साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अश्विन को अपने साथ जोड़ा था। लेकिन मुथैया मुरलीधरन की वजह से उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
राजस्थान के लिए खेलेंगे अश्विन
भारतीय टीम के लिए अश्विन लंबे समय तक तीनों ही फॉर्मेट में गेंद से कमाल दिखाते रहे हैं। अश्विन ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज में भी अपना जलवा दिखाया था। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 100वां टेस्ट मैच को यादगार बनाते हुए कमाल का प्रदर्शन किया। इस मैच के दौरान अश्विन ने कुल 9 विकेट झटके थे। इस सीजन अश्विन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। अश्विन की कोशिश राजस्थान रॉयल्स के लिए बेहतर प्रदर्शित करने की होगी।


Click it and Unblock the Notifications
