IPL 2024: रोहित-पंड्या कप्तानी विवाद पर बोले अश्विन, जब सचिन धोनी की कप्तानी में खेल सकते हैं तो फिर....

IPL 2024 Ravichandran Ashwin: मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2024 का आगाज निराशाजनक रहा है। मुंबई इंडियंस अब तक दो मुकाबले खेल चुकी है और दोनों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन की शुरुआत की थी। लेकिन गुजरात के खिलाफ मुंबई इंडियंस अंतिम ओवर में मुकाबले को गंवा बैठी थी।

हैदराबाद से मिली हार

गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस को सनराइजर्स हैदराबाद से भी बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल खड़ा कर दिया। जिसे पाने में मुंबई इंडियंस की टीम नाकाम रही। लगातार मिली दो हार के बाद से मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पंड्या लगातार ट्रोल किए जा रहे हैं।

IPL 2024 1

अश्विन ने तोड़ी चुप्पी

भारतीय टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाज और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले आर अश्विन ने अब इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि कि जब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सचिन तेंदुलकर जैसे महान बल्लेबाज खेल सकते हैं तो रोहित हार्दिक की कप्तानी में क्यों नहीं खेल स।कते अश्विन ने उन क्रिकेट फैंस को फटकार लगाई है जो लगातार रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या को लेकर सोशल मीडिया पर नकारात्मक ट्वीट कर रहे हैं।

अश्विन ने दिया उदाहरण

अपने इंटरव्यू में अश्विन ने कहा कि मुझे नहीं समझ आ रहा है कि अगर आप किसी खिलाड़ी को पसंद नहीं करते हो और उनकी बेइज्जती करते हो तो इसके लिए किसी टीम को क्लियरिफिकेशन देने की क्या जरूरत है। हम ऐसे व्यवहार करते हैं जैसे ऐसा पहले कभी हुआ ही नहीं हो। सौरव गांगुली भी सचिन तेंदुलकर के अंदर खेल चुके हैं। जबकि सचिन तेंदुलकर राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भी खेल चुके हैं। जबकि सचिन तेंदुलकर सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ यह तीनों ही अनिल कुंबले की कप्तानी में खेल चुके हैं और यह सभी धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं।

जब यह सभी दिग्गज धोनी की कप्तानी में खेल सकते हैं। धोनी विराट की कप्तानी में खेल सकते हैं तो उसमें क्या दिक्कत आ रही है कि क्या आपने किसी और देश में देखा है जो कि रूट और जैक क्राउली के फैंस आपस में लड़ रहे हो। यह पागलपन है, आपने कभी यह भी नहीं देखा होगा कि ऑस्ट्रेलिया में फैंस पैट कमिंस और स्टीव स्मिथ को लेकर लड़ रहे हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+