PBKS vs RR, Pitch Report: आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
PBKS vs RR, Pitch Report: 13 अप्रैल यानी शनिवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक रोमांचक मुकाबले देखा जा सकता है। दोनों ही टीमों का प्रदर्शन अब तक इस सीजन अच्छा रहा है। राजस्थान रॉयल्स 8 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। राजस्थान ने पिछले पांच में से चार मुकाबले में जीत हासिल की है। पंजाब के खिलाफ एक बार फिर से राजस्थान रॉयल्स की टीम फेवरेट मानी जा रही है।
दोनों टीमों को जीत की तलाश
राजस्थान रॉयल्स को इस सीजन सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। अपने आखिरी मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की टीम बेहद करीब आकर मुकाबले को गंवा बैठी थी। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में पंजाब को एक करीबी मैच में हार का सामना करना पड़ा था। राजस्थान के खिलाफ पंजाब किंग्स को जीत की तलाश है। पंजाब किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दो रनों से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश वापस जीत की पटरी पर लौटने की होगी।

जानिए पिच रिपोर्ट
पंजाब और राजस्थान के बीच होने वाला यह मुकाबला मुल्लांपुर के महराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब का यह नया होम ग्राउंड अब तक पंजाब के लिए अच्छा साबित रहा है। पंजाब किंग्स ने होम ग्राउंड के अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत हासिल की थी। इस मैदान पर रनों की बारिश एक बार फिर देखने को मिल सकती है। दोनों ही टीमों के पास कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं।
हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद
महराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद साबित रहा है। इस मैदान पर गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है और यही वजह है कि यहां बड़े स्कोर यानी हाई स्कोरिंग गेम देखने को मिलते हैं। पंजाब ने दिल्ली के खिलाफ 175 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी टीम को लगभग जीत मिल ही गई थी।
पंजाब को जीत की जरूरत
पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन का बल्ला इस सीजन अब तक खामोश रहा है। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। दूसरी तरफ मौसम की बात करें तो शनिवार यानी 13 अप्रैल को आसमान बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है। राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले इस मुकाबले में बारिश की कोई भी आशंका नहीं जताई गई है। पंजाब किंग्स की कोशिश राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में अपने आप को बेहतर स्थिति में पहुंचने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications