IPL 2024: शाहरुख खान और धोनी की टीम ने जिसे निकाला, 25 चौके-4 छक्के ठोक जड़ा दोहरा शतक, फैंस हैरान

IPL 2024 Narayan Jagadeesan: आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश देखने को मिली। वहीं कुछ नाम ऐसे भी रहे जिन्हें आईपीएल खेलने का अच्छा खासा अनुभव था। इसके बावजूद भी वह ऑक्शन में किसी भी टीम में शामिल नहीं हो सके। किसी भी फ्रेंचाइजी ने इन खिलाड़ियों को खरीदने में अपने दिलचस्पी नहीं दिखाई। जिस कारण यह सभी खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए। इसी लिस्ट में एन. जगदीशन का नाम भी शामिल है।

एन. जगदीशन नहीं खेलेंगे आईपीएल: साल 2024 के आईपीएल में एन. जगदीशन खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। पिछले सीजन एन. जगदीशन कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा थे। लेकिन शाहरुख खान की इस टीम ने एन. जगदीशन को ऑक्शन से ठीक पहले रिलीज कर दिया था। कोलकाता नाइट राइडर्स से पहले एन. जगदीशन लंबे समय तक धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे थे।

IPL 2024 1

ऑक्शन में नहीं पुकारा गया नाम: कोलकाता नाइट राइडर्स से रिलीज होने के बाद एन. जगदीशन को ऑक्शन लिस्ट में जगह नहीं मिली थी। यहां तक कि उनका नाम नीलामी के लिए पुकार भी नहीं गया था। आईपीएल से बाहर होने के बाद एन. जगदीशन रणजी ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में उन्होंने अपने करियर का पहला दोहरा शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की।

जड़ दिया दोहरा शतक: रेलवे के खिलाफ खेलते हुए तमिलनाडु की तरफ से एन. जगदीशन के बल्ले से 245 रनों की नवाद पारी निकली। एन. जगदीशन ने 25 चौके और चार छक्कों की मदद से 245 रन जड़ने में कामयाबी हासिल की। यह एन. जगदीशन का फर्स्ट क्लास करियर का पहला दोहरा शतक है। इससे पहले खेली गई 52 पारियों में उन्होंने 1829 रन बनाए थे जिसमें 183 रन उनका बेस्ट स्कोर था।

फैंस कर रहे तारीफ: इस पारी को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एन. जगदीशन की इस पारी की जमकर सराहना की जा रही है। कुछ क्रिकेट फैंस का मानना है कि एन. जगदीशन आईपीएल खेलने के हकदार थे। हालांकि आईपीएल 2024 में अब एन. जगदीशन की एंट्री तभी हो सकती है जब कोई खिलाड़ी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो जाए। जिसकी संभावनाएं बेहद कम लग रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+