MI vs RR: 0,0,0...रोहित शर्मा सहित तीन बल्लेबाज गोल्डन डक का शिकार, ट्रेंट बोल्ट ने बरपाया कहर
IPL 2024 Mumbai Indians vs Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा का विकेट लेकर कप्तान के इस फैसले को सही साबित किया। बोल्ट मुंबई के खिलाफ एक अलग ही अंदाज में नजर आए।
मुश्किल में फंसी मुंबई
रोहित शर्मा और नमन धीर ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आए। दोनों ही खिलाड़ी इस मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पंड्या से इस सीजन फैंस को खासी उम्मीदें हैं। लेकिन टीम की शुरुआत निराशाजनक रही है।

मुंबई के लिए जीत जरूरी
मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल में अपनी पहली जीत की तलाश है। मुंबई इंडियंस को पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात टाइटंस के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी मुंबई इंडियंस की टीम जीत हासिल करने में नाकाम रही थी। ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए राजस्थान के खिलाफ मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है।
रोहित-ईशान फ्लॉप
मुंबई इंडियंस अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है। रोहित शर्मा गोल्डन डक का शिकार हुए। रोहित शर्मा के बाद ईशान किशन भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। लगातार अंतराल पर विकेट गिरने की वजह से मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद धीमी रही।
मुंबई इंडियंस ने महज 20 के स्कोर पर ही अपने चार खिलाड़ियों के विकेट गंवा दिए थे। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने इस मुकाबले के दौरान विकेट के पीछे दो बेहतरीन कैच लपकने का काम किया।
मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जसप्रीत बुमराह, क्वेन मफाका।
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, नांद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल।












Click it and Unblock the Notifications