MI vs RR: स्टेडियम में अचानक घुसा फैन, देखकर घबरा गए रोहित-ईशान, फिर लगा लिया गले

IPL 2024 Mumbai Indians vs Rajasthan Royals: वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन मुंबई इंडियंस की यह लगातार तीसरी हार है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अब तक साधारण रहा है। राजस्थान के खिलाफ मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

मैदान में अचानक पहुंचा फैन

इस मैच के दौरान रोहित शर्मा से मिलने एक फैन भी अंदर आ पहुंचा। मुंबई इंडियंस की टीम फील्डिंग करने उतरी तो उस दौरान रोहित शर्मा का एक फैन अचानक मैदान के अंदर घुसकर उनके पास आ गया। फैन ने आकर रोहित शर्मा को गले लगा लिया। रोहित पहले तो अचानक उस फैन को देखकर डर गए। इसके बाद में उन्होंने उसे गले लगाया। फिर रोहित ने फैन को मैदान से बाहर जाने को कहा, वहीं पास में खड़े विकेटकीपर ईशान किशन को भी फैन ने गले लगा लिया।

MI vs RR 1

वीडियो हो रहा वायरल

आईपीएल के इस सीजन में ऐसी दूसरी घटना देखने को मिली है जब कोई फैन अचानक मैच के दौरान मैदान के अंदर चला गया हो। फैन को बाद में सुरक्षाकर्मी बाहर लेकर आए। जिसके बाद मैच को दोबारा शुरू किया गया। सोशल मीडिया पर फैन के साथ रोहित का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

गोल्डन डक का शिकार रोहित

राजस्थान के खिलाफ वनाखेड़े में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी। रोहित शर्मा, नमन धीर और डेवाल्ड ब्रेसिव गोल्ड डक का शिकार हुए। ट्रेंट बोल्ड ने रोहित शर्मा को पहले ही ओवर में पवेलियन भेज दिया। वह अपना खाता भी नहीं खोल सके।

नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल में रोहित शर्मा का यह 17वां गोल्डन डक रहा। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने दिनेश कार्तिक की बराबरी कर ली है। आईपीएल में सबसे अधिक बार गोल्डन डक पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक टॉप पर हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी अब तक सबसे अधिक 17-17 बार गोल्डन डक का शिकार बने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+