IPL 2024, LSG vs PBKS: क्या केएल राहुल नहीं खेल रहे हैं आज का मैच? टॉस के लिए आए निकोलस पूरन
IPL 2024, LSG vs PBKS, KL Rahul: पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ सुपरजायंट्स के नियमित कप्तान केएल राहुल इस मुकाबले में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेलते हुए दिखाई देंगे। लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए निकोलस पूरन ने टॉस के लिए आए और उन्होंने बताया कि केएल राहुल आज मैदान पर फील्डिंग नहीं करेंगे।
दोनों टीमों को जीत की तलाश
पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने सीजन का आगाज दमदार तरीके से किया था। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में पंजाब को जीत मिली थी। हालांकि दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स दोनों की कोशिश आज के मुकाबले को जीतने की होगी।

इन खिलाड़ियों से होगी उम्मीदें
वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स की बात करें तो अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लखनऊ की टीम जीत दर्ज करने में नाकाम रही थी। लखनऊ के पास कई धुरंधर खिलाड़ी हैं। क्विंटन डीकॉक इस सीजन अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं। दूसरी तरफ निकोलस पूरन और मार्क्स स्टोइनिस जैसे ताबड़तोड़ बल्लेबाजों से भी टीम को बड़े स्कोर की उम्मीद होगी।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
लखनऊ सुपरजायंट्स की प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जाएंट्स: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, मयंक यादव, मणिमारन सिद्धार्थ।












Click it and Unblock the Notifications