IPL 2024 LSG vs PBKS Live: लखनऊ ने जीता मुकाबला, पंजाब की हार

IPL 2024, LSG vs PBKS: आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले में लखनऊ ने जीत दर्ज की। इस सीजन लखनऊ ने पहली जीत हासिल की है। पंजाब किंग्स को दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

पंजाब के सामने पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ ने 8 विकेट पर 199 रनों का स्कोर खड़ा किया। डी कॉक ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद जवाबी पारी में बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 5 विकेट पर 178 रनों के स्कोर तक ही पहुँच पाई और मुकाबला हार गई।

lucknow and punjab

मैच के लाइव अपडेट्स यहाँ जानिए, कृपया पेज को रिफ्रेश करते रहें

LIVE Feed
Mar 30, 2024, 11:21 PM IST

लखनऊ ने दर्ज की जीत

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 21 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया, इस सीजन उनकी पहली जीत है, पंजाब किंग्स की टीम को दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है, पंजाब किंग्स की पारी 5 विकेट पर 178 रन पर समाप्त हो गई
Mar 30, 2024, 11:15 PM IST

6 गेंद में 41 रन चाहिए पंजाब किंग्स को, अब लखनऊ की जीत हो गई है
Mar 30, 2024, 11:11 PM IST

18 ओवर की समाप्ति के बाद 5 विकेट पर 152 रन है पंजाब का स्कोर, 12 गेंद में 48 रन की दरकार है पंजाब को
Mar 30, 2024, 11:02 PM IST

पंजाब को पांचवां झटका

सैम करन पहली ही गेंद पर आउट होकर चलते बने, वह खाता भी नहीं खोल पाए और शून्य पर आउट होकर गए
Mar 30, 2024, 10:59 PM IST

धवन आउट

मोहसिन खान ने बड़ा झटका दिया है पंजाब को, शिखर धवन 70 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए हैं, पंजाब को चौथा झटका लगा
Mar 30, 2024, 10:53 PM IST

विकेट टाइम

जितेश शर्मा को मयंक यादव ने आउट कर दिया, वह 6 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने, पंजाब की स्थिति अब खराब
Mar 30, 2024, 10:43 PM IST

लखनऊ ने कुछ हद तक वापसी की है, 14 ओवर के बाद स्कोर 2 विकेट पर 129 रन है, धवन 67 और जितेश शर्मा 1 रन बनाकर क्रीज पर
Mar 30, 2024, 10:39 PM IST

प्रभसिमरन आउट होकर वापस लौटे, नवीन उल हक की गेंद पर वह चलते बने, पंजाब का स्कोर 128 रन
Mar 30, 2024, 10:35 PM IST

धवन और प्रभसिमरन क्रीज पर हैं, पंजाब का रन रेट थोड़ा धीमा हुआ है, स्कोर 1 विकेट पर 113 रन
Mar 30, 2024, 10:30 PM IST

पंजाब को पहला झटका

बेयरस्टो 42 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए हैं, पंजाब किंग्स को पहला झटका लगा है
Mar 30, 2024, 10:25 PM IST

10 ओवर

शिखर धवन और बेयरस्टो के बीच बड़ी भागीदारी देखने को मिली है, पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी देखने को मिली हैं
Mar 30, 2024, 10:18 PM IST

9 ओवर की समाप्ति

पंजाब किंग्स ने 9 ओवर में 88 रनों का स्कोर हासिल कर लिया है, तूफानी बल्लेबाजी, धवन 51 और बेयरस्टो 37 रन
Mar 30, 2024, 10:15 PM IST

धवन ने फिफ्टी जमा दी है, 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया है, उनके बल्ले से 5 चौके और 3 छक्के आये हैं
Mar 30, 2024, 10:11 PM IST

धवन के बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के आ चुके हैं, तबाही मचाते हुए बैटिंग की है
Mar 30, 2024, 10:07 PM IST

पावरप्ले समाप्त

छह ओवर की समाप्ति के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 61 रन है, धवन और बेयरस्टो क्रमशः 41 और 20 रन बनाकर क्रीज पर
Mar 30, 2024, 9:55 PM IST

4 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 39 रन, धवन 22 और बेयरस्टो 17 रन
Mar 30, 2024, 9:49 PM IST

पंजाब की तरफ से धमाकेदार शुरुआत देखने को मिली है, तीन ओवर के बाद स्कोर बिना किसी नुकसान के 32 रन
Mar 30, 2024, 9:45 PM IST

बेयरस्टो ने इरादे दर्शाए हैं और दो चौके जमाए हैं, दो ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 16 रन
Mar 30, 2024, 9:40 PM IST

पंजाब की पारी शुरू

धवन के बल्ले से एक चौका आया है, सिद्धार्थ ने पहला ओवर किया, स्कोर 5 रन है, धवन के अलावा बेयरस्टो भी क्रीज पर
Mar 30, 2024, 9:20 PM IST

लखनऊ की पारी समाप्त

क्रुणाल पांड्या की धांसू पारी के कारण लखनऊ ने 8 विकेट पर 199 रनों का स्कोर बनाया है, पांड्या ने नाबाद 43 रनों की पारी खेली, उन्होंने 22 गेंदों का सामना किया
Mar 30, 2024, 9:17 PM IST

केएल राहुल की जगह इम्पैक्ट प्लेयर नवीन आए हैं खेलने के लिए, वह फील्डिंग में भी होंगे, राहुल पूरी तरह बाहर
Mar 30, 2024, 9:15 PM IST

लखनऊ को आठवां झटका

मोहसिन खान रन आउट होकर वापस लौट गए, क्रुणाल पांड्या क्रीज पर बने हुए हैं
Mar 30, 2024, 9:09 PM IST

एक और विकेट

सैम करन को मिला एक और विकेट, रवि बिश्नोई आते ही पहली गेंद पर आउट हो गए, करन को लगातार दूसरा विकेट मिला
Mar 30, 2024, 9:08 PM IST

विकेट टाइम

आयुष बदोनी को सैम करन ने बेयरस्टो के हाथों 8 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट करा दिया, 189/6
Mar 30, 2024, 9:04 PM IST

क्रुणाल पांड्या का बल्ला चल पड़ा है, दो चौके और दो छक्के अब तक जमाने में सफल रहे हैं, स्कोर भी 181 हो गया है, तूफानी बैटिंग
Mar 30, 2024, 8:58 PM IST

17 ओवर समाप्त हुए, लखनऊ का स्कोर 5 विकेट पर 162, अंतिम 18 गेंदों का खेल बाकी है
Mar 30, 2024, 8:54 PM IST

क्रुणाल पांड्या ने एक छक्का जमाया है, सामने आयुष बदोनी खेल रहे हैं, अंतिम ओवरों में तूफानी बैटिंग करनी होगी
Mar 30, 2024, 8:50 PM IST

निकोलस पूरन आउट

रबाडा ने आते ही पूरन को कर दिया बोल्ड, वह 21 गेंद में 42 रन बनाकर लौटे, लखनऊ को पांचवां झटका
Mar 30, 2024, 8:48 PM IST

15 ओवर की समाप्ति के बाद लखनऊ का स्कोर है 4 विकेट पर 146 रन, 200 का आंकड़ा हासिल करने का पूरा मौका है
Mar 30, 2024, 8:42 PM IST

डी कॉक आउट

अर्शदीप ने डी कॉक को वापस भेज दिया, जितेश शर्मा ने कैच किया, लखनऊ के ओपनर बल्लेबाज डी कॉक ने बनाए 38 गेंद में 54 रन
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+