LSG vs MI: मुंबई इंडियंस की एक और हार, प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर होने के करीब

LSG vs MI: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की बैटिंग फ्लॉप रही और लखनऊ ने मैच अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए लखनऊ ने धमाका कर दिया। जन्मदिन पर रोहित शर्मा का बल्ला ख़ामोशी के साथ वापस लौट आया। रोहित शर्मा महज 4 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद भी यह सिलसिला थमा नहीं, कुछ और विकेट गिरे।

सूर्यकुमार यादव ने आने के बाद एक छक्का जमाया लेकिन वह भी 10 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। अच्छी फॉर्म में दिख रहे तिलक वर्मा का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। वह 7 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

lsg and mi

कप्तान हार्दिक पांड्या से संकट के समय उम्मीदें थीं लेकिन वह गोल्डन डक पर आउट हो गए। इस तरह मुंबई के 4 विकेट महज 27 के कुल स्कोर पर ही गिर गए। यहाँ से ईशान किशन और नेहल वढ़ेरा ने मिलकर पारी को संभाला और स्कोर 80 तक लेकर गए।

ईशान किशन ने एक छोर संभालकर रखा था लेकिन उनका धैर्य भी जवाब दे गया। वह 36 गेंद में 32 के निजी स्कोर पर आउट होकर वापस चले गए। वढ़ेरा ने रन बनाए लेकिन वह भी 46 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। उनके बाद मोहम्मद नबी भी 1 रन वापस चले गए।

टिम डेविड ने अंत में कुछ आकर्षक शॉट जड़े और 18 गेंदों में नाबाद 35 रनों की पारी खेली। इससे मुंबई इंडियंस का स्कोर 7 विकेट पर 144 रनों तक पहुंचा। लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट मोहसिन खान ने झटके। स्टोइनिस, नवीन उल हक, मयंक यादव और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला।

जवाब में खेलते हुए लखनऊ की शुरुआत भी खराब रही। अर्शिन कुलकर्णी पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल और मार्कस स्टोइनिस ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। राहुल 28 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद दीपक हूडा 18 के स्कोर पर चलते बने।

स्टोइनिस ने एक छोर पर खड़े होकर 39 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह 45 गेंदों का सामना कर 62 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। एश्टन टर्नर 5 और आयुष बदोनी 6 रन बनाकर चलते बने। अंततः लखनऊ ने 4 गेंद शेष रहते 6 विकेट पर 145 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुंबई की इस सीजन यह सातवीं हार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+