KL Rahul हवा में उड़े और एक हाथ से लपक लिया जबरदस्त कैच, कमेंटेटर, फैंस सब रह गए हैरान

IPL 2024 KL Rahul: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कमाल की विकेटकीपिंग की वजह से केएल राहुल सुर्खियों में आ गए हैं। केएल राहुल ने पहले ही ओवर में जबरदस्त कैच लपककर अजिंक्य रहाणे को पवेलियन भेज दिया। मैट हेनरी की गेंद पर केएल राहुल ने जबरदस्त तरीके से डाइव मारते हुए कैच लपक लिया।

राहुल ने लपका एक हाथ से कैच

मैट हेनरी की गेंद पर अजिंक्य रहाणे के बल्ले का किनारा लगते हुए गेंद केएल राहुल के पास से गुजर रही थी। जिसे हवा में उड़ते हुए केएल राहुल ने एक हाथ से लपक लिया।केएल राहुल एक हाथ से सुपरमैन की तरह हवा में उड़ते हुए कैच को पकड़ने का काम किया। जिसे देखकर कमेंटेटर भी हैरान रह गए। मैच की कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा ने केएल राहुल की जमकर तारीफ की।

KL Rahul 1

लखनऊ ने चुनी गेंदबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले में एक बड़ा बदलाव किया है। टीम के समामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। रचिन रविंद्र की जगह इस मुकाबले में डेरिल मिशेल को जगह दी गई है। अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद डेरिल मिशेल नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए आए। वहीं दूसरी तरफ चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से भी कुछ अच्छे शॉट निकले हैं।

वर्ल्ड कप टीम का हो सकते हैं हिस्सा

केएल राहुल इस सीजन आईपीएल में कमाल की कप्तानी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कप्तानी के साथ-साथ वह विकेटकीपिंग में भी 100 प्रतिशत योगदान दे रहे हैं। आईपीएल के बाद जून में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। केएल राहुल का बतौर विकेटकीपर टीम इंडिया में चयन किया जा सकता है। केएल राहुल ने अब तक अपने विकेट कीपिंग स्कील से सभी को खासा प्रभावित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+