'वर्ल्ड कप चाहिए तो गंभीर को कोच बना दो', गौतम के दीवाने हुए फैंस, बताया असली हीरो
IPL 2024 KKR vs SRH Final: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 में दमदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। जीत के बाद टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर से ज्यादा मेंटोर गौतम गंभीर की चर्चाएं हो रही हैं। कोलकाता की इस जीत के पीछे फैंस गौतम गंभीर की मेहनत बता रहे हैं। लंबे समय बाद कोलकाता नाइट राइडर्स में गौतम गंभीर की वापसी हुई और वापस आते ही उन्होंने टीम को चैंपियन बना दिया।
एकतरफा रहा फाइनल मैच
रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बुरी तरह से फ्लॉप रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम 113 रनों पर ही ढेर हो गई। जिसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। फाइनल मुकाबला एक तरफ रहा और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम केकेआर के सामने एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुई।

गंभीर को हेड कोच बनाने की मांग
सोशल मीडिया पर फैंस लगातार गौतम गंभीर को लेकर कमेंट कर रहे हैं। फैंस के मुताबित गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच बना दिया जाना चाहिए। भारतीय टीम को लंबे समय से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार है। गौतम गंभीर टीम के हेड कोच बनते हैं तो ऐसे में जीतने की संभावना बढ़ सकती है।
वर्ल्ड कप में गंभीर का रहा है जलवा
गौतम गंभीर भारतीय टीम के दो वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे हैं। साल 2007 और 2011 में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में गौतम गंभीर शामिल थे। साल 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ गौतम गंभीर ने टीम के लिए अहम पारी खेली थी। वहीं श्रीलंका के खिलाफ साल 2011 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल मैच में गौतम गंभीर के बल्ले से टीम के लिए मैच विनिंग रन निकले थे।
फैंस को उम्मीद
गौतम गंभीर बड़े मुकाबलों में भारत के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन करते रहे हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि अगर वह कोच बनते हैं तो भारतीय टीम एक नई दिशा में आगे बढ़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications