IPL 2024: शाहरुख खान की KKR ने किया कप्तान का ऐलान, इस दिग्गज को सौंपी टीम की कमान

IPL 2024, Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2024 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। साल 2024 में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की टीम की तरफ से श्रेयस अय्यर कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। साल 2023 में भी केकेआर की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई थी। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चोटिल होने के कारण अय्यर आईपीएल से बाहर हो गए थे। जिसके बाद नीतीश राणा ने टीम की कप्तानी संभाली थी।

पिछले सीजन रहा निराशाजनक प्रदर्शन: पिछले सीजन नितीश राणा की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर रही थी। कोलकाता की टीम ने पिछले साल कुल 14 मैचों में से केवल छह मुकाबले में ही जीत हासिल की थी। आईपीएल के लगातार दूसरे सीज़न कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना सकी थी।

 Kolkata Knight Riders 1

अय्यर को मिली कप्तानी: कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने 14 दिसंबर को श्रेयस अय्यर के रूप में कप्तान की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह वाकई में बदकिस्मती थी कि पिछले सीजन अय्यर चोट की वजह से आईपीएल का हिस्सा नहीं हो पाए थे। हमें खुशी है कि वह अब वापस आ चुके हैं। श्रेयस अय्यर अब आईपीएल में टीम की कप्तानी संभालेंगे। जिस तरह से उन्होंने इंजरी के बाद रिकवरी करते हुए अपने फार्म को दर्शाया है वह काबिले तारीफ है। वह केकेआर की तरफ से भी इसी तरह का प्रदर्शन करना चाहेंगे।

अय्यर ने कही यह बात: वहीं केकेआर की कप्तानी मिलने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि मुझे लगता है कि पिछले सीजन हमारे सामने कई चुनौतियां थी। इनमें से एक बड़ी चुनौती मेरा चोटिल हो जाना था। नीतीश ने न केवल मेरी कमी बल्कि टीम का नेतृत्व भी शानदार तरीके से किया। मुझे खुशी है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के उपकप्तान नीतीश राणा को बनाया गया है।

अय्यर को मिले है इतने पैसे: बता दें कि साल 2022 के आईपीएल मेगा एक्शन में श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 12 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा था। साल 2022 में अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सातवें स्थान पर रही थी। कोलकाता की टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं। जिनमें रिंकू सिंह का नाम भी शामिल है। रिंकू सिंह किसी भी टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+