IPL 2024: क्या दर्शक आज कर पाएंगे हार्दिक पांड्या का विरोध? जानें हूटिंग रोकने का इंतजाम
IPL 2024: मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल में इस बार अब तक अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में नाकाम रही है। मुंबई की टीम को आज अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उतरना है। ऐसे में देखना होगा कि मुंबई घरेलू क्राउड के सामने कैसा खेल दिखाती है।
हार्दिक पांड्या को पिछले दो मैचों में काफी विरोध का सामना करना पड़ा है। अहमदाबाद और हैदराबाद दोनों जगह रोहित शर्मा के समर्थन में आए लोगों ने पांड्या की जमकर खिंचाई करा दी। अब सवाल यह उठता है कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में क्या होगा? रोहित शर्मा मुंबई से ही आते हैं।

मुंबई क्रिकेट संघ को लेकर एक अफवाह सामने आई थी कि पांड्या का विरोध करने वालों से निपटने के लिए स्टेडियम में अतिरिक सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया है। इसके बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने इसे लेकर स्थिति साफ़ करते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं किया गया है।
हालांकि यह जरुर कहा गया कि हूटिंग करने वाले दर्शकों से बीसीसीआई के नियमों के तहत निपटा जाएगा। ऐसे में हार्दिक पांड्या की मुश्किलें थोड़ी कम हो सकती है लेकिन पूरी तरह से फैन्स के ऊपर कोई पाबंदी नहीं रहेगी। रोहित और पांड्या दोनों के फैन्स को समर्थन करने का अधिकार रहेगा।
गुजरात और हैदराबाद दोनों के खिलाफ मैचों में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा और पांड्या की जमकर आलोचना हुई। रोहित शर्मा को मुंबई की कप्तानी से हटाए जाने के बाद से पांड्या का विरोध काफी देखने को मिल रहा है। गुजरात टाइटंस को छोड़ने के बाद वहां के फैन्स ने भी पांड्या को 'बू' किया था। इन सबके बीच देखना होगा कि वानखेड़े का क्राउड कैसा बर्ताव करेगा।
मुंबई इंडियंस की टीम
रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, क्वेना मफाका, मोहम्मद नबी, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस गोपाल , ल्यूक वुड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, आकाश मधवाल, नुवान तुषारा, डेवाल्ड ब्रेविस












Click it and Unblock the Notifications