IPL 2024: हार्दिक पांड्या पर फिर भड़के इरफ़ान पठान, तीखी बात कहते हुए जमकर बरसे

IPL 2024: हार्दिक पांड्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने में अब तक नाकाम रहे हैं। मुंबई को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और उनके ऊपर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी की आलोचना भी होने लगी है।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफ़ान पठान ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खामियों का जिक्र किया और सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास भी निकाली। इरफ़ान पठान ने हार्दिक पांड्या के ऊपर मुश्किल चीजों से बचने का आरोप लगाया है और कहा कि ऐसे टीम में सम्मान नहीं मिलेगा।

hardik pandya
Photo Credit: IPL

इरफ़ान पठान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि आप हमेशा अपने लीडर को मुश्किल चीजें करते देखना चाहते हैं। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो अपनी टीम से सम्मान प्राप्त नहीं कर सकते हैं। पठान ने पांड्या के ऊपर निशाना साधते हुए यह बात लिखी।

इससे पहले उन्होंने जसप्रीत बुमराह को नई गेंद के साथ गेंदबाजी देने का स्वागत करने के साथ ही पांड्या के ऊपर निशाना भी साधा। पठान ने कहा कि रॉयल्स के सामने छोटे स्कोर के कारण कप्तान को गेंदबाजी के लिए बुमराह को लाना पड़ा। अपने बेस्ट गेंदबाज को नई गेंद देना कोई रॉकेट साइंस नहीं है।

गुजरात को दो बार हार्दिक पांड्या ने अपनी कप्तानी में फाइनल तक पहुँचाया और एक बार खिताबी जीत भी दर्ज की लेकिन मुंबई की टीम में आने के बाद उनकी कप्तानी बिलकुल अलग ही नजर आ रही है। उनके फैसले भी अच्छे साबित नहीं हो रहे हैं और फैन्स की नाराजगी भी झेलनी पड़ रही है।

मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में 6 विकेट से पराजित कर दिया। मुंबई ने टॉस हारकर खेलते हुए 125 रनों का स्कोर बनाया, जवाब में खेलते हुए रॉयल्स ने 4 विकेट पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+