VIDEO: भाई क्रुणाल के साथ भक्ति में लीन दिखे Hardik Pandya, 'हरे कृष्णा हरे रामा' गाने से जीता सबका दिल

IPL 2024 Hardik pandya: भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान बनाए जाने के बाद से ही हार्दिक पंड्या लगातार सुर्खियां बटोरने का काम कर रहे हैं। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक साधारण ही रहा है। मुंबई ने इस सीजन चार मुकाबले खेले हैं जिसमें से उसे सिर्फ एक मैच में जीत मिली है।

निशाने पर रहे हैं हार्दिक

मुंबई इंडियंस की तरफ से इस सीजन कप्तानी करने वाले हार्दिक पंड्या को लगातार ट्रोल भी किया जाता रहा है। शुरुआती तीन मुकाबला गंवाने के बाद मुंबई इंडियंस को जमकर ट्रोल किया गया। कुछ यूजर्स तो हार्दिक पंड्या को कप्तानी से हटाने की मांग भी करते नजर आए। हालांकि, मुंबई इंडियंस को अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत मिली थी। ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी कि मुंबई इस जीत के सिलसिले को आगे भी बरकरार रख पाएगी।

Hardik With Brother Krunal 1

पंड्या ने शेयर किया वीडियो

आईपीएल के बीच हार्दिक पंड्या का एक नया वीडियो सामने आया है। हार्दिक पंड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। हार्दिक पंड्या इस वीडियो में 'हरे कृष्णा हरे रामा' गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। हार्दिक पंड्या को उनके बड़े भाई यानी कुणाल पंड्या का भी भरपूर साथ मिल रहा है। यह दोनों भाई मिलकर अपने घर में भजन से सभी का मन जीतते नजर आए।

क्रुणाल पंड्या ने भी दिया साथ

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि घर में किसी पूजा फंक्शन के दौरान हार्दिक पंड्या और कुणाल पंड्या ने यह गाना गया। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद से ही फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। हार्दिक पंड्या जहां मुंबई इंडियंस के कप्तान है तो वहीं दूसरी तरफ कुणाल पंडया लखनउ सुपरजायंट्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई दे रहे है। लखनऊ का प्रदर्शन भी इस सीजन कमाल कर रहा है। लखनऊ ने अपने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+