IPL 2024 GT vs SRH: आखिरी ओवर में डेविड मिलर ने छक्का जड़ दिलाई जीत, गुजरात ने 7 विकेट से जीता मैच
IPL 2024 GT vs SRH: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 विकेट से दमदार की दर्ज की। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से मिले 163 रनों के लक्ष्य को गुजरात टाइटंस ने पांच गेंद पहले ही हासिल कर लिया। गुजरात टाइटंस की तरफ से कप्तान शुभमन गिल, साईं सुदर्शन और डेविड मिलर ने कमाल की बल्लेबाजी की। मिलर ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर टीम को छक्का जड़ जीत दिला दी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे। गुजरात टाइटंस को इस मैच को जीतने के लिए 163 रनों की जरूरत थी।सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में दमदार जीत दर्ज की थी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद ने खड़ा किया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया था। जिसके बाद टीम ने मुकाबले को 33 रनों से अपने नाम कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications