IPL 2024: लगातार फ्लॉप होने के बाद बुरी तरह ट्रोल हुए मयंक अग्रवाल, क्रिकेट फैंस हुए गुस्से से लाल
IPL 2024 GT vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन बेहद खतरनाक दिखाई दे रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह हैदराबाद की टीम में कई धुरंधर खिलाड़ियों का होना है। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया था। ट्रेविस हेड के अलावा भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी बल्ले से दमखम दिखने में कामयाबी हासिल की है।
क्लासेन ने दिखाया क्लास
वहीं पिछले सीजन की तरह इस सीजन भी साउथ अफ्रीका के एडेन मार्क्ररम और हेनरिक क्लासेन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए संकटमोचक साबित हुए हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर चौके-छक्कों की बरसात की थी। लेकिन इन सभी खिलाड़ियों के बीच हैदराबाद की एक कमजोर कड़ी भी दिखाई दे रही है।

मयंक अग्रवाल फिर हुए फ्लॉप
गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल एक बार फिर से फ्लॉप रहे। मयंक अग्रवाल 16 गेंद बनाकर पेवेलियन लौट गए। मयंक अग्रवाल इससे पहले खेले गए दोनों मुकाबले में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद ही सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
मयंक पर फूटा फैंस का गुस्सा
क्रिकेट फैंस लगातार मयंक अग्रवाल को लेकर सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। बता दें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में राहुल त्रिपाठी भी मौजूद हैं। लेकिन मयंक अग्रवाल की वजह से उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं दिया जा रहा है। राहुल त्रिपाठी भारत के लिए टी-20 में डेब्यू कर चुके हैं। टी-20 फॉर्मेट में राहुल त्रिपाठी का रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऐसे में मयंक अग्रवाल की जगह राहुल त्रिपाठी को टीम में शामिल करने की मांग तेजी से की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications